Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

पत्रिका ने राजगढ़-ब्‍यावरा के लिए चार पेज का पुलआउट शुरू किया

पत्रिका: हॉकर सप्‍ताह में वितरकों की बल्‍ले-बल्‍ले : भोपाल को नए एवं पुराने जोन में बांटा : प्रिन्ट मीडिया के इतिहास में मध्यप्रदेश के राजगढ-ब्यावरा जिले पर नियमित विशेष चार पेज का पुल-आउट देने वाला पत्रिका पहला अखबार हो गया है। चौदह लाख आबादी वाले इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को अब तक सभी अखबारों द्वारा उपेक्षित किए जाने से नाराज यहां के रहवासियों ने पत्रिका की इस पहल की सराहना की, इस संबंध में पत्रिका कार्यालय में फोन पर बधाई संदेशों का सिलसिला लगातार जारी है।

पत्रिका: हॉकर सप्‍ताह में वितरकों की बल्‍ले-बल्‍ले : भोपाल को नए एवं पुराने जोन में बांटा : प्रिन्ट मीडिया के इतिहास में मध्यप्रदेश के राजगढ-ब्यावरा जिले पर नियमित विशेष चार पेज का पुल-आउट देने वाला पत्रिका पहला अखबार हो गया है। चौदह लाख आबादी वाले इस महत्वपूर्ण क्षेत्र को अब तक सभी अखबारों द्वारा उपेक्षित किए जाने से नाराज यहां के रहवासियों ने पत्रिका की इस पहल की सराहना की, इस संबंध में पत्रिका कार्यालय में फोन पर बधाई संदेशों का सिलसिला लगातार जारी है।

पुलआउट के संबंध में पाठकों की सीधी प्रतिक्रिया प्राप्त करने पत्रिका के भोपाल संपादक विनोद पुरोहित, स्टेट ब्यूरो चीफ धनंजय प्रताप सिंह एवं सर्कुलेशन एजीएम वीपीएस भदौरिया स्वयं राजगढ़ जिले में उपस्थित हुए एवं पाठकों से मुलाकात की। सर्कुलेशन एजीएम वीपीएस भदौरिया के अनुसार पाठकों ने बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं और उत्साह के साथ इस प्रयास का स्वागत किया है।

पत्रिका का उद्देश्‍य पुलआउट के माध्यम से इस क्षेत्र विशेष की छोटी से छोटी समस्याओं को उजागर करना एवं क्षेत्र के जन-जन को पत्रिका की इस मुहिम में भागीदार बनाना है। ज्ञात हो कि वर्तमान में इस जिले में सबसे अधिक प्रसार संख्या वाला अखबार भी पत्रिका ही है एवं इस पहल द्वारा पत्रिका ने यहां के रहवासियों के प्रति अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है।

अब भोपाल के नए और पुराने शहर के पाठकों को अधिक फोकस्ड और उपयोगी खबरें मिलेंगी। पत्रिका ने अखबार को और ज्यादा रीडर फ्रेंडली बनाने के उद्देश्‍य से अखबार को नए एवं पुराने शहर के आधार पर दो भागों में विभाजित कर दिया है। इसका सीधा लाभ पाठकों को उनके संबंधित क्षेत्र की विस्तृत खबरों के रूप में मिलेगा। अर्थात नए शहर के पाठकों को नए शहर की एवं पुराने शहर के पाठकों को पुराने शहर की अधिक खबरें पढ़ने को मिलेगी।

इस रचनात्मक पहल को वितरकों के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाने के लिए भोपाल शहर के सभी सेंटर्स पर मिष्ठान वितरण एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमे न्यू-मार्केट एवं रेलवे स्टेशन सेंटर प्रमुख आकर्षण का केन्द्र रहे। न्यू-मार्केट सेंटर पर एजेन्ट मुईन भाई एवं ब्रजेश रिछारिया द्वारा वितरकों को मिष्ठान के साथ उपहार प्रदान किए गए. ऐसा ही वातावरण स्टेशन पर देखने को मिला, जहां पत्रिका एजेन्ट मनमोहन गुप्ता द्वारा सेण्टर पर आतिशबाजी, मिष्ठान वितरण तथा वरिष्ठ वितरकों का फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

गौरतलब है कि पत्रिका इस सप्ताह को वितरक सप्ताह के रूप में मना रहा है एवं पिछले सात दिनों से नियमित रूप से भोपाल के विभिन्न सेंटर्स पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिसमें सेंटर्स पर अलाव जलाना, वितरकों को लक्की ड्रा द्वारा उपहार प्रदान करना, वरिष्ठ वितरकों का सम्मान, फील्ड पर जाकर अधिक पत्रिका लगाने वाले अथवा साइकिल पर सबसे उपर पत्रिका रखने वाले वितरकों को उपहार, सेंटर पर आतिशबाजी आदि कार्यक्रम शामिल है। इस प्रकार पत्रिका द्वारा नए वर्ष के उपलक्ष्य में वितरक सप्ताह मनाने से वितरक बहुत उत्साहित है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Naveen Banga

    January 22, 2011 at 10:29 am

    Respected Bhadoria Ji, Congratulations on this achievement. Keep It up.

  2. firoz

    January 21, 2011 at 9:45 am

    bhai photo me Patrika k AP sahab (yani absent-present) to kahi nazar hi nahi aa rahe.

  3. shankar lal

    January 21, 2011 at 9:33 am

    achha likha he, jisne bhi likha. thanks chakresh Mahobiya

  4. raja

    January 21, 2011 at 9:38 am

    Welldone patrika, Keep it up.

  5. Upender Singh Yadav

    January 21, 2011 at 4:29 am

    Aadarniya Bhadoria G ko badhai ….. Bade bhaiya lage rahoooooo.

    Regards,
    Upender,
    Ex.Patrika Employee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...