Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

निशंक के कार्यक्रम में युवा पत्रकार की मौत

देहरादून से स्‍तब्‍ध कर देने वाली खबर है. मुख्‍यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यक्रम को कवर कर रहे एक युवा पत्रकार अमित चौहान की मौत हो गई है. अमित मात्र तीस वर्ष के थे. वे ए2जेड चैनल से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. अमित की मौत से उत्‍तराखंड के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है.

देहरादून से स्‍तब्‍ध कर देने वाली खबर है. मुख्‍यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के कार्यक्रम को कवर कर रहे एक युवा पत्रकार अमित चौहान की मौत हो गई है. अमित मात्र तीस वर्ष के थे. वे ए2जेड चैनल से जुड़े हुए थे. बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है. अमित की मौत से उत्‍तराखंड के पत्रकार समुदाय में शोक की लहर है.

मुख्‍यमंत्री रमेश निशंक पोखरियाल का कार्यक्रम आज जोगीवाला चौक के पास बद्रीपुर में था. इस कार्यक्रम को कवर करने के लिए प्रिंट तथा इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के तमाम पत्रकार लगे हुए थे. सभी पत्रकारों के साथ अमित भी कार्यक्रम की कवरेज में लगे हुए थे. कार्यक्रम चल ही रहा था कि बीच में अचानक अमित के सीने में दर्द की शिकायत हुई. उसने अपने कुछ साथियों से दर्द की बात भी कही पर ज्‍यादातर लोगों ने अनसुना कर सीएम के कार्यक्रम के कवरेज में लगे रहे. अचानक दर्द से बेहाल अमित धड़ाम से नीचे गिर गए. उनके जमीन पर गिरते ही वहां अफरातफरी मच गई. कुछ लोग अमित को लेकर तत्‍काल सीएमआई अस्‍पताल गए. जांच के बाद डॉक्‍टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया.

इस दुखद घटना के बाद सीएम का कार्यक्रम स्‍थगित कर दिया गया. मुख्‍यमंत्री रमेश पोखरियाल ने अमित की मौत पर संवेदना व्‍यक्‍त करते हुए अमित के परिजनों को दो लाख रूपये मुआवजा देने की घोषणा की है. अमित की मौत का सबसे दुखद पहलू यह है कि उनकी शादी मात्र छह महीने पहले ही हुई थी. वो अपने परिवार के साथ चूना भट्टी इलाके में रहते थे. अमित की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया. उनकी पत्‍नी तथा माता-पिता का रोते-रोते बुरा हाल था.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. VARUN PANWAR

    January 23, 2011 at 8:42 am

    channel ne chauhan ke liye kuch kiya ya hamesha ki tarah channel ne sabhi parampara ko kayam hoye apna palla jhad liya

  2. yogesh

    January 22, 2011 at 5:42 pm

    bahut dukhad

  3. जय कुमार, टीवी पत्रकार, चाईबासा

    January 23, 2011 at 2:10 am

    खबर पढ़ कर बहुत दुःख हुआ>:(
    अमित ने अपनी पीड़ा बताई, लेकिन किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया…

  4. madan kumar tiwary

    January 23, 2011 at 2:52 am

    अत्यंत दुखद ।

  5. madan kumar tiwary

    January 23, 2011 at 2:56 am

    इस दुख की घडी में हम सब अमित के परिवार के साथ हैं।

    नियति के इस कालचक्र से कोई नही बच पाता है ,
    पर क्या शाम होने के पहले सुरज कहीं ढल जाता है ।

    लेकिन सुरज तो ढल गया दोस्तों हमेशा के लिये ।

  6. madan kumar tiwary

    January 23, 2011 at 2:58 am

    अमित के लिये भडास की सच्ची श्रड्धांजली होगी अगर उनका लिखा या विजुअल कवरेज हो तो उसे दिखायें ।

  7. kmsingh

    January 23, 2011 at 3:03 am

    behad dukhad samachar mila bhagwan unki atma ko shanti or pariwaar ke sabhi logo ko shakti pradan karen.

  8. Deepak Srivastav, Gorakhpur

    January 23, 2011 at 5:51 am

    bahut dukhad…………….
    meri samvednaye swrgiya amit ji ke parijno ke sath hain,
    ishwar unko aatmsambal de……….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...