Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

जरूरतमंद पत्रकारों को धन उपलब्‍ध कराने के लिए हर महीने बैठक

: पत्रकार कल्‍याण कोष की बैठक में लिया गया निर्णय : पत्रकार कल्‍याण कोष की अब मासिक बैठक होगी ताकि जरुरतमंद पत्रकारों को ससमय अनुग्रह राशि मिल सके. सूचना भवन में वर्ष 2011 की पहली कल्‍याण कोष संबंध बैठक को संबोधित करते हुए अध्‍यक्ष- पत्रकार कल्‍याण कोष संचालन समिति सह सूचना सचिव राजेश भूषण ने उपरोक्‍त बातें कहीं.

: पत्रकार कल्‍याण कोष की बैठक में लिया गया निर्णय : पत्रकार कल्‍याण कोष की अब मासिक बैठक होगी ताकि जरुरतमंद पत्रकारों को ससमय अनुग्रह राशि मिल सके. सूचना भवन में वर्ष 2011 की पहली कल्‍याण कोष संबंध बैठक को संबोधित करते हुए अध्‍यक्ष- पत्रकार कल्‍याण कोष संचालन समिति सह सूचना सचिव राजेश भूषण ने उपरोक्‍त बातें कहीं.

श्री भूषण ने पत्रकार कल्‍याण कोष नियमावली 2010 की अधिसूचना के बाद प्रथम बार आहूत इस बैठक में सबसे पहले अभिचालन समिति के सदस्‍यों का स्‍वागत किया तथा अनौप‍चारिक तौर पर सदस्‍यों से आग्रह किया कि नई निय‍मावली में आवश्‍यक संशोधन की यदि गुंजाइश प्रतीत हो तो अपने सुझावों से अवगत कराएं. सदस्‍यों द्वारा पत्रकार कल्‍याण कोष में मीडिया एजेंसी-पत्रकारों द्वारा स्‍वैच्छिक दान राशि के बदले बीमा सुरक्षा तथा पत्रकार पेंशनादि मामलों को उठाए जाने पर श्री भूषण ने श्रीमती गायत्री शर्मा, श्री प्रकाश कुमार तथा श्री प्रवीण बागी की त्रिदस्‍यीय उप समिति गठित कर दी, जो बीमा कवर हेतु विभिन्‍न बीमा एजेंसियों के प्रस्‍तावों तथा पत्रकार पेंशनादि जारी करने वाले राज्‍यों के नियम प्रावधान से अवगत कराते हुए अपने विचारों को पत्रकार कल्‍याण कोष संचालन समिति की आगामी बैठक में रखेंगे.

समिति के सदस्‍यों ने नई नियमावली में आपात चिकित्‍सा की स्थिति में मान्‍यता प्राप्‍त चिकित्‍सा संस्‍थानों के अनुशंसा पर बाहर इलाज कराने की बाध्‍यता से राहत देने संबंधी संशोधन का प्रस्‍ताव किया. पत्रकार कल्‍याण कोष से अनुग्रह राशि संबंधी नए आवेदन प्रपत्र के संदर्भ में सदस्‍यों ने सुझाव दिया कि प्रपत्र में आवेदक के फोटोग्राफ तथा इस आशय की घोषणा पत्र हो कि आवेदक ने संबंधित मामले में अन्‍य संस्‍थान से कोई राशि नहीं ली है अथवा ली है तो कितनी राशि ली है का ब्‍यौरा हो ताकि समिति मामले की गंभीरता के तहत राशि स्‍वीकृति पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर सके. ज्ञातव्‍य है कि समिति के समक्ष 7 मामले रखे गए थे, जिस पर समिति ने सहानुभूति पूर्व विचार करते हुए नियमों के आलोक में अपनी  अनुशंसा की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. BABAR NAQVI

    January 24, 2011 at 9:56 am

    zarorat mand ko kab madad milti hai sub jaghan tou racadear veraj maan hain.Accidation say lay kar her jagha racadear journalist jamayn huaa hain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...