Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

एसडीएम ने की बदसलूकी, पत्रकारों ने किया सभी कार्यक्रमों का बहिष्‍कार

दरभंगा में एसडीएम द्वारा वरिष्‍ठ पत्रकार से बदसलूकी के बाद जिले के पत्रकारों ने गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह सहित सभी कार्यक्रमों का बहिष्‍कार कर दिया है. पत्रकारों ने यह निर्णय तब लिया जब उनकी बात की कहीं सुनवाई नहीं हुई.

दरभंगा में एसडीएम द्वारा वरिष्‍ठ पत्रकार से बदसलूकी के बाद जिले के पत्रकारों ने गणतंत्र दिवस के मुख्‍य समारोह सहित सभी कार्यक्रमों का बहिष्‍कार कर दिया है. पत्रकारों ने यह निर्णय तब लिया जब उनकी बात की कहीं सुनवाई नहीं हुई.

जानकारी के अनुसार दरभंगा के लहेरिया सराय के नेहरू स्‍टेडियम में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम चल रहा था. जिले के वरिष्‍ठ एवं बुजुर्ग पत्रकार विनोद कुमार एक कुर्सी पर बैठकर खबर की कवरेज कर रहे थे. उसी दौरान एसडीओ सदर संजय कुमार सिंह ने उनसे कहा यहां से हटकर कहीं और बैठो. इस पर विनोद कुमार ने कहा कि दूसरे जगह बैठना बड़ी बात नहीं है किंतु बात सलीके से कहनी चाहिए. अन्‍य पत्रकार जब इस बात को सुने तो वे भी वहां पहुंच गए तथा विनोद कुमार को उठने से मना कर दिया. इससे तमतमाए एसडीएम ने विनोद कुमार समेत कई पत्रकारों को वहां से निकल जाने का हुक्‍म सुना डाला.

इससे आहत पत्रकारों ने सर्वसम्‍मति से राष्‍ट्र ध्‍वज का सम्‍मान किया, राष्‍ट्र गान को सम्‍मान दिया और स्‍टेडियम से बाहर निकल गए. पत्रकारों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी के पास भी की, लेकिन उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया. इससे पत्रकार और भी आहत हुए. इसके बाद पत्रकारों ने सर्व सम्‍मति से जिला प्रशासन के सभी कार्यक्रमों के बहिष्‍कार का निर्णय लिया है. इसकी सूचना राज्‍यपाल, मुख्‍यमंत्री, गृह सचिव समेत कई अफसरों को दे दी गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Abhishek hbc news.... jaipur

    January 26, 2011 at 9:35 am

    in longo k sath easha hi krna cahiye tbhi yeh sudhrenge aur pta celega ki patrkar kya hasti hoti hai enko yeh nhi maloom ki media hi longo ko uthata hai aur neche girata sekta hai

  2. madan kumar tiwary

    January 26, 2011 at 1:20 pm

    चमचागिरी तुम लोगो ने की नीतीश की और उसके अधिकारियों की तो सजा कौन भुगतेगा , मदन तिवारी । अपने अंदर के जमीर को जिंदा करो ।

  3. धीरज कुमार साहू

    January 26, 2011 at 4:14 pm

    ऐसे अपमान का बदला लेना या सबक सीखाना तो जरूरी है। बढ़िया कदम उठाया है लगे रहिए।

  4. vijay srivastava

    January 27, 2011 at 8:56 am

    darbhanga ke hum sab patrakaron ke samarthan aur ghatana par tippani ke liye aap sabhi ko bahut bahut dhanyavaad. hamara aandolan abhi jari hai. aage bhi samarthan ki ummeed hai. VIJAY KUMAR SRIVASTAVA, E TV NEWS, DARBHANGA- 9334279282

  5. Prahalad Kumar

    January 27, 2011 at 9:39 am

    सवाल है की जिस जिले का जिलाधिकारी ही प्रेस से दो – दो हाथ करता हो तो भला उनके अधीन काम करनेवाले अधिकारियो का मनोबल क्यू नहीं बढेगा | लेकिन प्रदेश के मुखिया नीतिश कुमार को सोचना चाहिए की जैसे वो मिडिया के लोगो से खुल कर सूचना लेते है | अच्छे सम्बन्ध बना कर रखते है प्रेसवालो से और साथ ही अपने अफसरों को भी हिदायत देते है की प्रेस को हर संभव मदद करे ऐसे में एक बड़े अधिकारी प्रेस वालो से ऐसा सलूक करते हो वो भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने समय समाचार संकलन करने गए पत्रकारों के साथ | तो उनके ऊपर क्या कुछ किया जाना चाहिए ये मुख्यमंत्री के विवेक के ऊपर है | पर ये लड़ाई पत्रकार के साथ दुर्वयवहार का नहीं बल्कि राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का है | जिसकी आन बाण और शान की बात हर हिन्दुस्तानी करता है | क्या किसी अधिकारी को यह अधिकार है की किसी भी जगह किसी भी लोगो को न सिर्फ राष्ट्रीय ध्वजारोहण में हिस्सा लेने से रोक दीया जाये बल्कि उसे वहा से फजीहत कर निकल दिया जाये | मेरा मानना है जब तक ये लड़ाई किसी अंजाम तक नहीं पहुचता है तब तक इसको लेकर आन्दोलन हम सभी को करना चाहिए PRAHALAD KUMAR [KILU]|, Darbhanga, Bihar

  6. shashi mohan

    January 27, 2011 at 10:42 am

    desh ka chautha stambh hone ke bawajood jis tarah se bihar me patrakaron ke khilaf bhi beurocracy belagam ho rahi hai tab darbhanga ke patrakaron ka yeh aandolan kahi na kahi doosre patrakaron ke liye prerna banega. hum is aandolan ko jari rakhenge aur desh pradesh ke doosre patrakaron se bhi iske samarthan ki gujarish karenge. shashi mohan “bharadwaj”, india news, darbhanga

  7. amit kumar

    January 27, 2011 at 10:44 am

    darbhanga me is aandolan ko anjaam tak pahunchane ki jimmedari sabhi patrakaron ki hai. hume desh bhar se samarthan mil raha hai. aap sabhi logon se aagrah hai ki is ladai me sahyog karen
    amit kumar, nepal.

  8. girish kumar

    January 27, 2011 at 10:47 am

    jis bujurg patrakar ke sath sdm ne ye sulook kiya unke samarthan me hum log lagatar aandolan kar rahe hain. hamari aawaz buland karne walon ka swagat hai.
    girish kumar, darbhanga

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...