हिंदुस्तान, बदायूं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तथ्यहीन और बगैर पक्ष जाने खबरों के छपने पर नोटिस मिलने का सिलसिला जारी है। अब वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अंगथरा निवासी किसवर नाम के व्यक्ति ने हिन्दुस्तान, बरेली के संपादक को नोटिस भेज कर जवाब मांगा है। हिंदुस्तान अखबार ने एक हत्या के मामले में किसवर को साजिशकर्ता बताया है।
इस घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसमें किसवर का नाम नहीं है। किसवर ने खबर छपने के दिन ही जिला कार्यालय में आकर लिखित में शिकायत की, पर कार्यालय स्टाफ ने शिकायत लेकर टरका दिया, जिसके बाद किसवर ने संपादक को नोटिस भेजा है। उसका कहना है कि अगर पुलिस को सच्चाई का पता नहीं चलता तो अखबार ने तो उसे हत्यारा घोषित कर ही दिया था।
गौरतलब है कि हिंदुस्तान, बदायूं के ब्यूरो चीफ अखिलेश शर्मा को को हटाकर संजीव गंभीर को नया ब्यूरोचीफ बनाया है. जो अपना कार्यभार एक फरवरी को ग्रहण करेंगे. उनके आने से पहले ही एक और नोटिस मिलने से माना जा रहा है कि संजीव की राह भी आसान नहीं होगी.















vivek mishra
January 28, 2011 at 12:32 pm
नोटिस पर किश्बर के दस्तखत नहीं है इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है और badaun में पत्रकारों की राजनीती का हिस्शा भी .
vivek mishra
January 28, 2011 at 12:34 pm
नोटिस पर किश्बर के दस्तखत नहीं है इसलिए मामला संदिग्ध लग रहा है और badaun में पत्रकारों की राजनीती का हिस्शा भी .
aashu bansal
January 29, 2011 at 9:38 am
kishwar ke kandhe pr bandook koi aur rakh kr chala raha hai.hindustan ke bureau chief ko vivad virasat me milte hain.yeh koi nai baat nahi hai………………………………………….
prakash upadyay
January 31, 2011 at 5:38 am
पत्रकारिता में फेल हो चुके लोग हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश रच रहे हे ये लोग हिंदुस्तान के लोगो को बदनाम करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते है , badaun की मीडिया में इन लोगो को रोटी ही तब हज़म होती है जब तक कोई न कोई विवाद ये पैदा न कर दे