वाशिंगटन। टीवी पर सेक्सी न्यूज एंकर को देखकर मर्दों का चेहरा भले ही खिल उठता हो लेकिन इससे उनका ध्यान भटक जाता है। एक सर्वे के मुताबिक सेक्सी न्यूज एंकर को देखकर मर्द उसकी खूबसूरती को ही निहारते रहते हैं और खबरों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते।
अमरीका के पत्र एओएल न्यूज के अनुसार इंडियाना युनिवर्सिटी के शोध मे सामने आया है कि पुरूष सेक्सी एंकर को पसंद तो करते हैं लेकिन उसकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दे पाते और यह गौर नहीं कर पाते कि एंकर ने क्या कहा है। शोधकर्ता टीम की सदस्य मारिया ऎजिबेथ के अनुसार दूसरे शब्दों में कहें तो “पुरूष दूसरे दिन अखबारों मे खबर को दुबारा पढ़ना चाहते हैं।”
मारिया और लीला सीमोन ने इस बात का पता लगाने के एक सर्वे किया। इसके तहत टीवी पर 24 वर्षीय एंकर को एक बार साधारण ड्रेस में और दूसरी बार सेक्सी व ग्लैमरस लुक में न्यूज रीडिंग करवाई गई। इसके बाद शोधकर्ताओं ने विभिन्न दर्शकों की राय जानी। सर्वे मे आश्चर्यजनक बात सामने आई कि मर्दों ने साधारण ड्रेस वाली एंकर पर खास ध्यान नहीं दिया लेकिन उसकी खबरों को ध्यान से सुना और गौर किया। जबकि सेक्सी दिखने वाली एंकर को पुरूषों ने करीब से देखा लेकिन वे यह याद नहीं रख पाए कि उसने क्या कहा है। साभार : पत्रिका












tarkesh kumar ojha
January 29, 2011 at 10:55 am
yani kah sakte hain ki yeh world hai sexy – tarkesh kumar ojha, kharagpur (west bengal) contact_ 09434453934
jasvinder singh sabharwal
August 5, 2011 at 5:29 pm
YEH KOI KAHNE KI BAAAT HE BHAI…………………..ONE CLIENT NO BUDGET,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,WHEN ONE GIRL CAME IN OFFICE………..BUDGET HI BHDGET………..LOTS OF BUDGETS.
AMIT KUMAR
May 21, 2014 at 5:38 pm
sahi baat hai
DHANBAD
7870370510