टाइम्स ऑफ इंडिया से अवनीन्द्र मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी भास्कर समूह के अंग्रेजी अखबार डीएनए से की है. अवनीन्द्र की भास्कर ग्रुप के साथ यह दूसरी पारी है. वे इसके पहले भास्कर टीवी में भी काम कर चुके हैं. राव जसवंत सिंह पहले ही डीएनए के हिस्सा बन चुके हैं.
लोक संपर्क डॉट कॉम से अनूप जोशी ने इस्तीफा दे दिया है. वे लोक संपर्क से संवाददाता के रूप में जुड़े हुए थे. उन्होंने अपनी नई पारी दैनिक बढ़ता राजस्थान से शुरू की है. उन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी दी गई है. अनूप कई स्थानीय अखबारों से भी जुड़े रहे हैं.
दैनिक भास्कर, नागौर से कमलेश केसोट ने इस्तीफा दे दिया है. वे भास्कर में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभालते थे. उन्होंने इस्तीफा किन कारणों से दिया है तथा अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है.











