Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

उस अखबार के संपादक से पूछो, जिसमें खबर छपी थी

अंबाला सिटी में सहायक जन सूचना अधिकारी की भूमिका निभा रहे डीएसपी राजकुमार ने इस दबंगई से एक सूचना का जवाब दिया है कि कोई भी उसे पचा न पाए। सूचना मांगने वाला भी इस जवाब से हैरान रह गया। आरटीआई के तहत सूचना मांगने वाले ने अब पूरे मामले को राज्य सूचना आयुक्त को अवगत करवाने का निर्णय लिया है। उधर कानून के जानकारों ने भी अधिकारी के जवाब पर असहमति जताई है।

अंबाला सिटी में सहायक जन सूचना अधिकारी की भूमिका निभा रहे डीएसपी राजकुमार ने इस दबंगई से एक सूचना का जवाब दिया है कि कोई भी उसे पचा न पाए। सूचना मांगने वाला भी इस जवाब से हैरान रह गया। आरटीआई के तहत सूचना मांगने वाले ने अब पूरे मामले को राज्य सूचना आयुक्त को अवगत करवाने का निर्णय लिया है। उधर कानून के जानकारों ने भी अधिकारी के जवाब पर असहमति जताई है।

सिटी के जलबेड़ा रोड निवासी सुरजीत सिंह ने आरटीआई एक्ट के तहत एसपी शशांक आनंद को पत्र लिखकर 13 अप्रैल, 2009 को सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड द्वारा पकड़े गए तीन सट्टेबाजों योगेश, सुरेंद्र कुमार और आनंद कुमार के सिलसिले में जानकारी मांगी थी। उसने चार सवालों का एसपी से जवाब देने का आग्रह किया था। बाकायदा सूचना के साथ समाचार पत्र में सट्टेबाजों के सिलसिले में प्रकाशित खबर की कटिंग भी भेजी गई थी।

सवाल 1. सट्टेबाजों के मामले में जांच का जो आश्वासन दिया गया था वह गलत है या ठीक?
सवाल 2. इस मामले की जांच करवाई गई या नहीं?
सवाल 3. अगर जांच नहीं करवाई गई तो कारण बताएं?
सवाल 4. अगर जांच करवाई गई तो अब तक की प्रगति रिपोर्ट से अवगत करवाया जाए?

सिटी के जलबेड़ा रोड निवासी सुरजीत सिंह द्वारा आरटीआई एक्ट के तहत मांगी गई सूचना पर सहायक जन सूचना अधिकारी राजकुमार वालिया ने अपने जवाब में कहा कि जिस समाचार पत्र की प्रति लगाकर सट्टा खाईवाली के संबंध में सूचना मांगी गई है उसमें प्रकाशित खबर का पुलिस विभाग से कोई संबंध नहीं है। डीएसपी ने सुरजीत सिंह को जवाब में कहा कि वे उस समाचार पत्र के सम्पादक से ही सूचना प्राप्त करें, जिनके अखबार में खबर छपी थी।

दरअसल, मामला यह है कि सीएम फ्लाइंग स्क्वॉयड के तत्कालीन इंस्पेक्टर तेजेंद्र कुमार ने 13 अप्रैल, 2009 को मानव चौक के पास अचानक रेड कर 30-40 जुआरियों के साथ तीन सट्टेबाजों योगेश, आनंद कुमार और सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 4695 रुपए भी जब्त करने का दावा किया था।

जांच टीम ने गिरफ्तारी के बाद ये सट्टेबाज कोतवाली पुलिस के हवाले करने की बात कही थी मगर अब तक इन सट्टेबाजों के खिलाफ दर्ज मामले का सुराग नहीं लग पाया, जबकि जांच टीम की सिफारिश पर पुलिस चौकी 5 के प्रभारी एएसआई सुरेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल धर्मपाल को सस्पेंड कर दिया गया था। जांच टीम का आरोप था कि आदेश के बावजूद चौकी प्रभारी व हेड कांस्टेबल ने सट्टेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया था।

सूचना देने वाले डीएसपी एवं सहायक सूचना अधिकारी राजकुमार का कहना है कि सूचना के दायरे में जो सवाल किए थे उसी दायरे में उनके जवाब दिए गए हैं। हर रोज मेरे पास जवाब के लिए कई सूचनाएं आती हैं। टाइम टू टाइम हर सूचना का जवाब दे दिया जाता है। मेरे लिहाज से सुरजीत सिंह द्वारा मांगी गई सूचना का सही जवाब दिया गया है। साभार : भास्‍कर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. prasoon shukla

    January 31, 2011 at 9:56 am

    sach hi kaha hai ki sampadak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...