Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

असांजे ने दी एनक्रिप्‍टेड की जारी करने की चेतावनी

विकीलीक्‍स के संस्‍थापक-संपादक जूनियल असांजे ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी वेबसाइट को स्‍थायी तौर पर बंद किया जाता है तो वे बड़ी संख्‍या में गोपनीय सूचनाओं को रखने वाली डेटा की विशेष तकनीक ‘एनक्रिप्‍टेड की’ जारी कर देंगे.

विकीलीक्‍स के संस्‍थापक-संपादक जूनियल असांजे ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी वेबसाइट को स्‍थायी तौर पर बंद किया जाता है तो वे बड़ी संख्‍या में गोपनीय सूचनाओं को रखने वाली डेटा की विशेष तकनीक ‘एनक्रिप्‍टेड की’ जारी कर देंगे.

एक समाचार चैनल के साथ बातचीत में असांजे ने कहा कि वह इन दिनों इंग्‍लैंड में नजरबंद हैं और यौन उत्‍पीड़न के मामलों में सुनवाई की प्रतीक्षा कर रहे हैं. अगर उनके वेबसाइट को बंद करने की साजिश की गई तो ‘एनक्रिप्‍टेट की’ जारी कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले दिनों विकीलीक्‍स ने अमेरिका के लाखों गोपनीय दस्‍तावेज जारी किया था. जिसके बाद पूरे विश्‍व में हलचल मच गई थी.

अंसाजे ने बताया कि इन सूचनाओं तक लगभग एक लाख लोगों की पहुंच है. हमें सिर्फ इतना ही करना होगा कि ‘एनक्रिप्‍टेड की’ गोपनीय दस्‍तावेज तक पहुंच के लिए पासवर्ड और जरूरी कोड इन लोगों को उपलब्‍ध करानी है. इसके बाद ये लोग सभी सूचनाओं को सार्वजनिक कर देंगे. इतने लोगों को अगर मार दिया जाए या फिर कैद कर लिया जाए तब हमें रोका जा सकेगा. अगर ऐसा होता है तो अब दूसरे लोगों को हमारी जिम्‍मेदारी संभालनी होगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. madan kumar tiwary

    February 1, 2011 at 3:22 am

    असांजे की हिम्मत की दाद देनी चाहिये । एक आदमी दुनिया के सभी तानाशाहों के खिलाफ़ लड रहा है । उसके पे पाल एकांउंट और डायरे्क्ट मनी ट्रांस्फ़र को बंद कर दिया गया है । अमाजेन साईट ने भी उसे अपने यहां से हटा दिया है । वीकलिक्स को आर्थिक मदद न पहुंचे इसका पुरा प्रयास किया गया है । लेकिन असांजे डटा हुआ है । उसने तो ऐसी व्यवस्था की है की सैकडो श्रोतो से एनक्रिपटेड मैथेड से सुचना दी जा सकती है और सुचना देने वालों का पता भी नही लग पायेगा । यह सुविधा अमेरिका वासियों के लिये http://www.localleaks.com पर उपलब्ध कराई गई है , इस साईट पर कोई भी फ़ाईल लोड की जा सकती है । लेकिन बंधुओं आप कर्‍प्या हिंदुस्तानी मानसिकता से काम न लेंगे , गलत सलत फ़ाईल न भेजेंगे । अगर गलत सलत फ़ाईल या टिप्स देंगे तो सबसे बडी क्षति अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को पहूचायेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...