Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

लाइफस्टाइल

सरकार चिंतिंत- सेक्स करने की उम्र ज्यादा क्यों?

: बिल पास हुआ तो 12 साल की उम्र में सेक्स लायक माने जाएंगे बच्चे : कहीं करप्शन और महंगाई से ध्यान हटाने के लिए इस सनसनी तो नहीं परोसा! : घोटालों और घपलों में उलझी कांग्रेसी सरकार ने बोल्ड और ब्यूटीफुल विषय छेड़ दिया है. सेक्स का. कसम से, देखिएगा, सब इसी पर अब बतियाएंगे. मिस्र जैसा हाल कहीं भारत में न हो जाए, इससे घबराई केंद्र सरकार रोज नई तरकीब भिड़ा रही है ताकि मूल समस्या से सबका ध्यान हटे.

: बिल पास हुआ तो 12 साल की उम्र में सेक्स लायक माने जाएंगे बच्चे : कहीं करप्शन और महंगाई से ध्यान हटाने के लिए इस सनसनी तो नहीं परोसा! : घोटालों और घपलों में उलझी कांग्रेसी सरकार ने बोल्ड और ब्यूटीफुल विषय छेड़ दिया है. सेक्स का. कसम से, देखिएगा, सब इसी पर अब बतियाएंगे. मिस्र जैसा हाल कहीं भारत में न हो जाए, इससे घबराई केंद्र सरकार रोज नई तरकीब भिड़ा रही है ताकि मूल समस्या से सबका ध्यान हटे.

महंगाई और भ्रष्टाचार पर बहस बंद हो क्योंकि इन मुद्दों से कांग्रेस और इसके युवराज के करियर का अंत होने वाला है. सो, बोल्ड एंड ब्यूटीफुल सब्जेक्ट सेक्स को सरकार ने पब्लिक डोमेन में ला दिया है. सरकार चाहती है कि अभी तक जो आपसी सहमति से सेक्स करने की आयु भारत में है, वो 16 साल है. अब सरकार इस आयु को घटाकर 12 साल करने जा रही है. ऐसा कदम बच्चों को यौन अपराधों से सुरक्षा दिलाने के लिए किया जा रहा है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने इससे संबंधित बिल प्रोटेक्शन आफ सेक्सुअल आफेंस 2010 को राज्य सरकारों के पास भेज दिया गया है.

इस बिल के मुताबिक 12 से 14 साल के आयु वर्ग के मामले में सेक्स करने वाले बच्चों की उम्र में कम से कम दो साल का अंतराल होना चाहिए, जबकि 14 से 16 साल के आयु वर्ग के मामले में तीन साल का अंतर होना चाहिए. अमेरिका में आपसी रजामंदी से सेक्स की आयु 16 से 18 साल है. अमेरिका के हर प्रांत में इस बारे में अलग-अलग आयु सीमा है. वहीं, ब्रिटेन में 16 साल और स्पेन में 13 साल के बच्चों को आपसी सहमति से सेक्स करने की सरकार ने अनुमति दे रखी है. पाकिस्‍तान में आपसी सहमति से सेक्‍स के लिए पुरुष को 18 साल और महिला के लिए 16 साल है.  चीन में यह आयु सीमा 14 साल है.

इन देशों के मौजूदा कानून के तहत आपसी सहमति से पार्टनर बिना किसी बंदिश के सेक्‍स कर सकते हैं. स्‍पेन की तर्ज पर ही दक्षिण कोरिया, नाइजीरिया और बुर्किना फासो में 13 साल के बच्‍चों को भी आपसी सहमति से सेक्‍स की इजाजत है. ग्रीस में 15 साल और इससे ऊपर के लोगों आपसी सहमति से सेक्‍स की इजाजत है. जिब्राल्‍टर में यह आयु सीमा 18 है. यहां हेट्रोसेक्‍सुअल और लेस्बियन को 16 साल में ही आपसी सहमति से सेक्‍स की छूट मिली है. बाकी यूरोपीय देशों में सहमति से सेक्‍स करने की आयु सीमा करीब बराबर ही है चाहे वाले किसी हेट्रोसेक्‍सुअल हों या लेस्बियन.

भारत के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बिल को राज्य सरकार को भेजने की पुष्टि की है, जबकि केन्द्रयी मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नही है. उन्होंने कहा कि 12 साल के उम्र में सेक्स की अनुमति देने के लिए उपयुक्त नहीं है. फिलहाल तो कम उम्र में ही सेक्‍स करने की इजाजत देने के सरकार के प्रस्‍ताव से सभी हैरान हैं. कुछ लोग इसका स्वागत भी कर रहे हैं क्योंकि वास्तविकता तो यही है कि 12 से 14 साल की उम्र में बच्चे सेक्स के लिए तैयार हो चुके होते हैं.

आपको क्या लगता है, सेक्स वाली बात सरकार ने जानबूझकर मीडिया में उछाला है या यह जेनुइन सब्जेक्ट है, जिस पर काम विचार-विमर्श किया जाना चाहिए?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dilip

    February 1, 2011 at 11:10 am

    बेशर्म बहरी और निकम्मी केंद्र सरकार को कुछ और नहीं सूझ रहा है | देश महंगाई से त्रस्त है उसके नेता और मंत्री भर्ष्टाचार के दलदल में माथे तक डूबे हुए है और इस सरकार को सबसे गंभीर मुद्दा सेक्स ही दिख रहा है | युवराज साहब केवल लोकत्रंत में घुन की बात करते है लेकिन उनको ये नहीं दीखता की उनके केंद्र सरकार में किस तरह का घुन लग गया है सोनिया मैडम कहा सोई है sms से लोग परेशान है तो देश के सबसे बड़े sms यानि श्री मनमोहन सिंह से आम लोग हतास है फिर भी इस अंधी और बहरी केंद्र सरकार को सेक्स और सेक्स की उम्र का ख्याल आ रहा है | अरे ये तो कुदरती देन है इसे लेकर यूं क्यों परेशान हो तुम , लोगो के ध्यान को बाटने की ये गन्दी कोशिश कितना जायज है | सम्भोग छोडो और आम जनता के साग सब्जी के बारे में सोचो नहीं तो मिश्र का भिजुअल देखो और अपने भी दिन गिनो और तैयार हो जाओ धोती उठाकर भागने के लिए | इस समय जब पूरा देश बुरे वक्त के दौर से गुजर रहा है ऐसे में इस तरह के प्रस्ताव किसी भी दृष्टि से जायज नहीं है चाहे बिल आना हो या नहीं इसकी जितना भी निंदा किया जाय कम है | युवराज का उम्र भी तो जा रही है शादी क्यों नहीं कर रहे है उनको भी अब शादी कर लेना चाहिए नहीं तो अधिक उम्र होने पर सेक्स का मजा नहीं आएगा फिर वियाग्रा का प्रयोग करना पड़ेगा |

  2. Abhishek Anand

    February 1, 2011 at 1:14 pm

    क्या लिखा हैं यशवंत जी आपने. आपके इस पेज में कुल मिलकर मेरा तकनीक बता रहा हैं कि इसमें सत्रह बार सेक्स, सेक्स और सेक्स शब्द आये हैं.. अब मेरे तीन और जोड़ देने पर बीस हो गए. आपके इस पोर्टल के लिए भी अच्छा लेख हैं गरमागरम टॉपिक पर बहस. आपने विश्व का पूरा आंकड़ा दे मारा हैं.
    और आपने मिस्त्र से भारत की तुलना कर दी हैं. ये तो भविष्य की और देखना हैं, हमलोग जरुर देखेंगे इसमें शरीक होकर. और प्रारंभिक टिप्पणी में किसी मीडिया वाले ने फिर भारत और मिस्त्र की तुलना की हैं. मतलब आने वाले दिनों में कहीं वहीं हालात न हो जायें अपने यहां? विकिलिक्स, मिस्त्र ये सब विश्व के भविष्य को समझने की दिशा में बहुत बेहतर उदाहरण हैं. कुल मिलकर बहुत अच्छा हैं.

  3. मद्न कुमार तिवारी

    February 2, 2011 at 4:48 pm

    पहली बात की लडकियों के मासिक धर्म १३ साल में शुरु होता है और उसके पहले उनको देवी माना जाता है , । रह गई बात सेक्स की उम्र कम करने की बात तो हमारे देश में जो खानपान है , उससे ७० प्रतिशत आबादी का शारिरिक विकास ऐसा नही हो पाता की वो बच्चा जन सके । जब सेक्स होगा तो बच्चे भी होंगे । दुसरी बात हम एक अशिक्षित गरीबी से ग्रस्त मुल्क हैं , जहां इस तरह के कानून का शोषण के लिये ज्यादा उपयोग किया जायेगा । अभी हम बाल श्रम से तो मुक्त हीं नही हो पायें है , और बाल यौन शोषण की तरफ़ कदम बढाने की सोचने लगे । मेरे हिसाब से जब तक कुपोषण और अशिक्षा से मुक्ति न मिले , इस तरह के कानून का गलत उपयोग ज्यादा होगा ।

  4. virendra kumar sharma

    February 3, 2011 at 10:41 am

    12 karo ya 13 isse kya fark padna hai.jo jise karna hai wo to kar ke he rahega.so plz manmohan g apne minster se kahiye ke wo or mudae par kam kare .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...