Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

बिलासपुर के पत्रकारों ने भास्कर पर मुकदमा ठोंका

दैनिक भास्कर, बिलासपुर के चार पत्रकारों ने संस्थान द्वारा जबरन तबादला किए जाने को कोर्ट में चुनौती दी है। ये हैं- शैलेंद्र पांडेय, सुनील शर्मा, रमण किरण और यासीन अंसारी। इन सभी ने 24 दिसंबर को बिलासपुर जिला न्यायालय में सप्तम व्यवहार न्यायाधीश (वर्ग दो) के यहां तबादला रोकने की अर्जी लगाई। कोर्ट ने 30 दिसंबर को मामले पर संज्ञान लेते हुए दैनिक भास्कर, बिलासपुर के शाखा प्रबंधक और डिप्टी एडीटर को आदेश जारी कर प्रकरण के निराकरण होने तक तबादला आदेश क्रियान्वित न करने को कहा है। यह भी आदेश दिया कि प्रतिवादी (संस्थान) इस दौरान वादियों (पत्रकारों) के खिलाफ कोई कार्रवाई (निलंबन अथवा बर्खास्तगी) न करे। साथ ही आवेदन करने पर बिलासपुर स्थित संस्थान के कार्यालय में वादियों को पूर्व पद पर रखने का आदेश भी कोर्ट ने दिया।

खबर है कि कोर्ट के आदेश के बाद चारों मीडियाकर्मियों ने 2 जनवरी, 2009 को दैनिक भास्कर, बिलासपुर में ज्वाइन कर लिया है। मामले की अगली सुनवाई 9 जनवरी 2009 को होनी है। इन चारों पत्रकारों के नक्शे कदम पर चलते हुए टर्मिनेट किए गए पत्रकार शरद पांडे भी दैनिक भास्कर प्रबंधन के खिलाफ कोर्ट में पहुंच गए हैं। उन्होंने खुद को नौकरी से जबर्दस्ती हटाए जाने के खिलाफ माननीय न्यायालय से न्याय की अपील की है। ज्ञात हो कि पूरे देश में विभिन्न मीडिया हाउसों से सैकड़ों पत्रकारों को मंदी-कास्ट कटिंग के नाम पर बाहर करने की जो कार्यवाही चल रही है, उसके खिलाफ सिर्फ बिलासपुर के ही पत्रकारों ने लड़ाई की पहल की है। 

इस बारे में भड़ास4मीडिया पर पहले भी खबरें प्रकाशित हो चुकी है। दैनिक भास्कर, बिलासपुर में छंटनी एवं जबरन तबादले के खिलाफ दिसंबर के दूसरे हफ्ते में यहां के सात पत्रकार शैलेंद्र पांडेय, शरद पांडेय, पारस पाठक, सुनील शर्मा, यासीन अंसारी, योगेश्वर और मनोज व्यास सामूहिक अवकाश पर चले गए। इसके बाद प्रबंधन ने इनमें से दो पत्रकारों शरद पांडे और मनोज व्यास को टर्मिनेट कर दिया। दो अन्य पत्रकारों योगेश्वर शर्मा एवं पारस पाठक ने संस्थान के स्थानांतरण आदेश को स्वीकार करते हुए क्रमशः अंबिकापुर और जांजगीर-चांपा में ज्वाइन कर लिया। एक अन्य मनोज व्यास ने रायपुर में दूसरे अखबार को ज्वाइन कर लिया। कोर्ट गए पत्रकारों में से एक ने भड़ास4मीडिया प्रतिनिधि से कहा कि हम लोग प्रबंधन के गलत तरीके और जोर-जबर्दस्ती स्थानांतरण करने की कार्यवाही के खिलाफ आखिरी दम तक लड़ेंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...