श्री यशवंत जी, सबसे पहले तो मेरा पक्ष छापने के लिए आपका कोटि-कोटि धन्यवाद। यशवंत जी, जागरण ने लुटेरा बताया, भुक्तभोगी ने नोटिस भेजा, शीर्षक से प्रकाशित खबर पढ़ कर तो मैं यही समझा कि शायद उस व्यक्ति ने किसी के बरगलाने पर नोटिस भेज दिया होगा, पर जैसा आश्चर्य मुझे हुआ, वैसा ही आपको भी होगा, क्योंकि जिस व्यक्ति के नाम से नोटिस भेजा गया है, उस व्यक्ति को यह तक पता नहीं है कि उसके नाम से कोई किसी की शिकायत कर रहा है।
अब आप ही बताओ कि यह षणयंत्र रचने वालों में गधे के बराबर भी बुद्धि नहीं है। कम से कम उसे विश्वास में ही ले लेते। रोजगार सेवक संजीव कुमार सिंह को जानकारी हुई तो वह खुद बदायूं स्थित ब्यूरो कार्यालय में आकर शपथ पत्र दे गया कि उसने कोई शिकायत नहीं की है। शपथ पत्र की छायाप्रति आपको भी इस आशा के साथ भेज रहा हूं कि इसे भी स्थान देने की कृपा करें।
प्रवीण गुप्ता
दैनिक जागरण
वजीरगंज(बदायूं)












