Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अजीत साही और उनकी टीम काहिरा पहुंची

अजीत साही: यूएनआई टीवी में एडिटर एट लार्ज के पोस्‍ट पर ज्‍वाइन किया : टीवी9 से इस्‍तीफा देने वाले चर्चित एवं वरिष्‍ठ पत्रकार अजीत साही यूएनआई पहुंच गए हैं. उन्‍होंने एडिटर एट लार्ज के पद पर यूएनआई ज्‍वाइन किया है. वे यूएनआई में क्रिटिकल इशुज देखेंगे. यूएनआई ज्‍वाइन करते ही अजीत साही को मिस्र की बगावत कवर करने का मौका मिल गया है. वे अपनी टीम के साथ इस समय मिस्र में डेरा डाले हुए हैं.

अजीत साही: यूएनआई टीवी में एडिटर एट लार्ज के पोस्‍ट पर ज्‍वाइन किया : टीवी9 से इस्‍तीफा देने वाले चर्चित एवं वरिष्‍ठ पत्रकार अजीत साही यूएनआई पहुंच गए हैं. उन्‍होंने एडिटर एट लार्ज के पद पर यूएनआई ज्‍वाइन किया है. वे यूएनआई में क्रिटिकल इशुज देखेंगे. यूएनआई ज्‍वाइन करते ही अजीत साही को मिस्र की बगावत कवर करने का मौका मिल गया है. वे अपनी टीम के साथ इस समय मिस्र में डेरा डाले हुए हैं.

टीवी न्‍यूज इंडस्‍ट्री के वरिष्‍ठ पत्रकार अजीत साही की गिनती बेहद उर्जावान एवं क्षमतावान लोगों में की जाती है. यूएनआई में अब वे स्‍पेशल एसाइंमेंट देखेंगे. नक्‍सल इशु, नार्थ इस्‍ट आंदोलन, विदेशों में हलचल जैसे मामले उनके जिम्‍मे रहेंगे. यूएनआई ज्‍वाइन करते ही वे मिस्र की बगावत कवर करने निकल गए हैं. इस आंदोलन को कवर करने के लिए अपनी पूरी टीम के साथ काहिरा में डेरा डाले हुए हैं. यूएनआई प्रबंधन का दावा है कि इस बगावत को कवर करने वाली यूएनआई एशिया की पहली न्‍यूज एजेंसी बन गई है.

अजीत साही काफी सिंसियर पत्रकार माने जाते हैं. बेहद डाउन टू अर्थ होने के साथ-साथ विचार के लेवल पर तीक्ष्ण व जनपक्षधर हैं. वे खबर की तह तक पहुंचने में विश्वास रखते हैं, जिसे ज्यादातर पत्रकार उपर से, सतह से, छूकर निकल जाते हैं. टीम लीडर के रूप में अजीत ज्‍यादातर मौकों पर सफल नहीं रहे हैं. माना जा रहा है कि उनकी इंडिविजुअल क्षमता को देखते हुए ही यूएनआई ने उन्‍हें अपने स्‍पेशल एसाइंमेंट के लिए अपने साथ जोड़ा है.

ये वही अजीत शाही हैं जिनके नेतृत्व में जागरण समूह के न्यूज चैनल ‘चैनल7’ की लांचिंग हुई थी, जिसे बाद में राघव बहल को बेच दिया गया और इसका नाम ‘आईबीएन7’ कर दिया गया. भारत में टीवी न्यूज की शुरुआत के स्तंभों में माने जाते हैं अजीत साही. इलाहाबाद के रहने वाले अजीत शाही ने तहलका के अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल में जिस तरह की बेहतरीन रिपोर्टिंग की, वह उनके ही बूते की बात थी. तहलका छोड़ने के बाद वे टीवी9 से न्‍यूज डाइरेक्‍टर के रूप में जुड़ गए थे. फिलहाल प्रदीप सिंह यूएनआई टीवी के ग्रुप एडिटर बने रहेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. सिदार्थ

    February 4, 2011 at 11:03 am

    फिलहाल प्रदीप सिंह यूएनआई टीवी के ग्रुप एडिटर बने रहेंगे का क्या मतलब है। क्या उनके दिन लदने जा रहे हैं। अगर प्रदीप सिंह में जरा भी गैरत बाकी है तो उन्हें खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। इलेक्ट्रानिक मीडिया की भाषा में कहें तो ये तो वक्त बताएगा कि उनमें गैरत है या नहीं है। स्वामी सिदार्थ महाराज

  2. प्रदीप यादव

    February 4, 2011 at 11:05 am

    UNI TV Zindabad. Ab UNI ke din bahurenge. Ajit sahi ka matlab ki UNI ab chamak jayega. Yashwant Deshmukh ka ek shaandar faisala. Badhai

  3. Javed

    February 4, 2011 at 11:06 am

    अजित साही नाम नहीं आंधी है। यूएनआई चमक जाएगा।

  4. अनी

    February 4, 2011 at 11:08 am

    चलो प्रदीप जी का कुछ बोझ तो हल्का हुआ। बड़ी भारी जिम्मेदारी थी उनके कंधों पर। वे निश्चित तौर पर राहत महसूस कर रहे होंगे। उन्हें बहुत ही मेहनत करनी पड़ रही थी। यूएनआई टीवी को बहुत शुभकामनाएं। एक शानदार कदम

  5. मिंटू चौबे

    February 4, 2011 at 11:10 am

    अजित साही को बहुत शुभकामनाएं। बंदे में है दम। वंदे मातरम।
    मिंटू चौबे

  6. Krishnadarshan Jadhav

    February 5, 2011 at 5:49 pm

    अजित साही को बहुत शुभकामनाएं, बोल के लब, आझाद है तेरे !!!

  7. rupesh

    February 6, 2011 at 4:25 am

    bahut hi kam time kam kiya hai unke sath…ginti ke kuchh din…but unki soch aur kshamta ka mai kayal hu

  8. ashiah singh

    February 16, 2011 at 6:45 pm

    ajit shahi ji aaj ke yug ke karntikari hai wo jaha jayege kranti laa dege………….best wishes sir

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...