हिन्दुस्तान, बदायूं में छपी एक खबर के लिए अखबार ने खेद प्रकट किया है. हिन्दुस्तान के 23 जनवरी के अंक में ‘अधिवक्ताओं और लिपिक में तू तू- मैं मैं’ शीर्षक से एक खबर छपी थी. जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया था. जिसके बाद अखबार ने ‘मुकदमों का तेजी से निस्तारण’ शीर्षक के साथ ‘खेद प्रकट’ शीर्षक से ‘तू तू मैं मैं’ खबर का खंडन छापा है. जिसमें कहा गया है कि जानकारी करने पर पता चला है कि वहां किसी प्रकार की धन उगाही नहीं होती और न ही वहां हाथापाई की कोई घटना हुई थी.
गौरतलब है कि संजीव गंभीर ने बदायूं में नए जिला प्रभारी के रूप में एक फरवरी को कार्यभार संभाला है. संजीव ने दैनिक जागरण गोरखपुर संस्करण के संपादक शंभूदयाल वाजपेयी के पुत्र को भी ट्रेनी के रूप में ज्वाइन करा दिया है. उसके साथ दो अन्य लड़कों ने भी ज्वाइन किया है.












