Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

मिस्र में दूतावास ने भारतीयों से वसूला पांच गुना ज्‍यादा रकम

मिस्र में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच राजधानी के दो परिवार जान बचाकर शुक्रवार की शाम रायपुर लौट आए। प्रदर्शनों के बीच जान जाने के डर में उन्होंने वहीं पर अपनी वसीयत भी लिख दी। दोनों परिवार 26 जनवरी को हफ्ते भर के लिए टूर पर मिस्र गए थे। रायपुर निवासी प्रेमचंद अग्रवाल व उनकी पत्नी सावित्री बगड़िया और ट्रांसपोर्टर गुरजीत सिंह गरचा व उनकी पत्नी जतिंदर कौर के अलावा पटियाला से आये गुरजीत सिंह गरचा के साढू शुक्रवार को रायपुर पहुंचे।

मिस्र में राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों के बीच राजधानी के दो परिवार जान बचाकर शुक्रवार की शाम रायपुर लौट आए। प्रदर्शनों के बीच जान जाने के डर में उन्होंने वहीं पर अपनी वसीयत भी लिख दी। दोनों परिवार 26 जनवरी को हफ्ते भर के लिए टूर पर मिस्र गए थे। रायपुर निवासी प्रेमचंद अग्रवाल व उनकी पत्नी सावित्री बगड़िया और ट्रांसपोर्टर गुरजीत सिंह गरचा व उनकी पत्नी जतिंदर कौर के अलावा पटियाला से आये गुरजीत सिंह गरचा के साढू शुक्रवार को रायपुर पहुंचे।

मिस्र में भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने सहयोग करने के बजाए टिकट के नाम पर पांच गुना अधिक राशि वसूल ली। पहले तो उन्हें अपने रिस्क पर लक्सोर से काहिरा तक बुलाया गया, उसके बाद भारत आने के लिए कोई इंतजाम नहीं था। काहिरा से भारत के लिए केंद्र सरकार ने विशेष विमान भेजे थे, उसके टिकट के लिए 55 हजार रुपए मांगे गए। जब कहा गया कि इतने पैसे नहीं हैं तो दूतावास के अफसरों ने कहा कि पैसे का इंतजाम हो जाएगा, लेकिन शर्त यह है कि आपको पासपोर्ट भारत में हमारे दफ्तर में जमा करने पड़ेंगे। 55 हजार रुपए लौटाने पर पासपोर्ट मिलेगा। यदि ऐसा नहीं किया गया तो नेट पर आप लोगों के नाम डाल दिए जाएंगे और आप लोग फिर किसी देश की यात्रा नहीं कर सकेंगे।

मिस्र से लौटे भारतीय पर्यटक दल के सदस्य गुरजीत सिंह गरचा ने व्यथा व्यक्त  करते हुए बताया हम लोग तीन परिवार मिस्र गए थे। प्रेम अग्रवाल और मेरे साढू करमजीत सिंह और मैं अपनी पत्नी के साथ गए थे। घूमने के हिसाब से गए थे लेकिन वहां जाकर हमें एक नया अनुभव मिला, तक़रीबन जान पर बन आयी थी, लगा‍ कि पता नहीं जिन्दा जा पाएंगे या नहीं किसी तरीके से बस निकल के आये हैं। भारतीय दूतावास के व्यवहार से खिन्न गुरजीत सिंह गरचा ने बताया दूतावास मिस्र में रह रहे लोगों और पर्यटकों के साथ जिस तरह व्यवहार कर रहे हैं उनकी जितनी भी भर्त्‍सना की जाये कम है।

सिर्फ वो यहाँ पर टीवी पर न्यूज़ दे रहे हैं कि हम लोग इंडियन को वापस लेकर आ रहे हैं, हमारे साथ बहुत बुरा व्यवहार हुआ, हम लोगों ने उनसे दो तीन बार संपर्क किया और हमसे फोन पर यही कहा उन लोगों ने कि आप लक्सोर से किसी भी तरीके से कैरो पहुंचें। हमने कहा- हमें घर पहुँचने का रास्ता नज़र नहीं आ रहा है हम कैरो कैसे पहुंचे? उन्होंने कहा वो हमारी जवाबदारी नहीं है, आप कैरो आइये फिर हम कोई मदद कर सकते हैं। हम किसी भी तरीके से फ्लाइट लेकर कैरो पहुंचे, लक्सोर से लोकल आदमी की मदद लेकर के एक्स्ट्रा फेयर देकर, क्योंकि हमारी ट्रेन वैगरह सब कैंसल हो गयी थी।

कैरो पहुँचने के बाद वहाँ संपर्क किया तो कहने लगे पचपन हजार लेकर आइये तब आपको इंडिया लेकर जायेंगे। मैंने कहा पचपन हजार किस बात के, तो उन्होंने कहा इंडियन गवर्मेंट ने रेट फिक्स्ड किया है कि जिनको भी मिस्र से भारत ले जाना है पचपन हजार ले रहे हैं। हमने उनसे कहा- हम तो उतने ही खर्चा लेकर आये थे जितना हमको खाना-पीना है या थोडा सा कुछ खरीदी करनी है, क्योंकि हमारा रहने का, खाने का सारा बुकिंग हम रायपुर से कर चुके थे। तब दूतावास के अधिकारियों का कहना था कि ठीक है यदि आपके पास पैसा नहीं है तो हम आपको ले जाते हैं, भारत ले जाकर आपका पासपोर्ट जमा कर लिया जाएगा। पासपोर्ट आपको तब दिया जायेगा जब आप पचपन हजार रूपये जमा करियेगा। रकम जमा न करने पर आपकी एक्सटर्नल अफेयर मिनिस्ट्री नेट से आपके पासपोर्ट वैगरह की सारी जानकारी नेट में डाल देंगे, उसके बाद भविष्य में किसी भी देश में जाना चाहेंगे, दौरा करने जायेंगे तो इस पासपोर्ट से आपकी सारी सुविधाएँ समाप्त कर दी जाएँगी।

एक तरफ इंडियन एयरलाइंस यह दावा करने से नहीं चूक रही है कि वो मिस्र में फंसे भारतियों की हर संभव मदद कर रही है, क्या यही मदद है मज़बूरी का फायदा उठाकर मौत के मुंह में फंसे मजबूर लोगों से पांच गुनी रकम की वसूली की जाये। रायपुर से जो दल पर्यटन के हिसाब से पैकेज टूर में भी गए थे तो उनको पचास प्रतिशत उससे तो ज्यादा नहीं मिला होगा। इस घटना के बाद इंडियन एयरलाइंस और मिस्र में स्थित भारतीय दूतावास ने सिद्ध कर दिया कि भारत में भ्रष्टाचार पचास प्रतिशत नहीं वरन 99 प्रतिशत है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...