Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कलैंगर टीवी मामले में करुणानिधि की बेटी-पत्‍नी से होगी पूछताछ

: 2जी स्‍पेक्‍ट्रम घोटाले में सीबीआई का फैसला : 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच की आंच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि के घर तक पहुंच गई है। जांच के सिलसिले में सीबीआई ने करुणानिधि की बेटी व सांसद कनीमोरी के साथ ही करुणानिधि की पत्नी व उपमुख्यमंत्री स्टालिन की मां एमके दयालु से पूछताछ करने का फैसला किया है। जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम पाने वाली एक कंपनी द्वारा करुणानिधि परिवार के टीवी चैनल को 214 करोड़ रुपये के असुरक्षित लोन दिए जाने के संबंध में इन दोनों से पूछताछ की जाएगी। कनीमोरी और दयालु कलैंगर टीवी में निदेशक हैं और इन दोनों के पास चैनल के अधिकांश शेयर हैं।

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन पाने में सफल रही मुंबई की एक कंपनी ने तीन चरणों में अलग-अलग कंपनियों से पैसे को घुमाते हुए अंत में करुणानिधि परिवार के टीवी चैनल कलैंगर टीवी तक 214 करोड़ रुपये की राशि असुरक्षित लोन के रूप में पहुंचाई। सीबीआई अधिकारी ने कहा कि कनीमोरी और दयालु दोनों से इस असुरक्षित लोन के बारे में पूछताछ की जाएगी। यह पैसा 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में दी गई रिश्वत की रकम हो सकती है और जांच एजेंसी इसकी पूरी तहकीकात कर रही है।

सीबीआई पहले ही कनीमोरी से जुड़े ट्रस्ट और उनकी मां अगाथी अमार के आय-व्यय का ब्योरा रखने वाले चार्टर्ड एकाउंटेंट के ठिकानों पर छापा मार चुकी है। वैसे सीबीआई ने स्पष्ट कर दिया है कि इस घोटाले में फिलहाल करुणानिधि के सीधे जुड़े होने के सबूत नहीं हैं। सुब्रह्मण्यम स्वामी द्वारा करुणानिधि को आरोपी बनाए जाने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाने के संबंध में पूछे जाने पर सीबीआई अफसर ने कहा कि सीबीआई पहले से ही घोटाले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ashi

    February 8, 2011 at 6:28 am

    hi, this is realy good thought

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...