Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला, अमरोहा से जिला प्रभारी सुनील एवं फोटोग्राफर मूलचंद हटाए गए

वूसली के आरोप में अमर उजाला अमरोहा में के जिला प्रभारी सुनील पवार तथा फोटाग्राफर एवं विज्ञापन प्रभारी मूलचंद प्रभाकर को हटा दिया गया है. प्रबंधन ने सुनील से इस्‍तीफा मांग लिया. मूलचंद को टर्मिनेट कर दिया गया. यह कार्रवाई नोएडा हेड आफिस के निर्देश के बाद की गई. अमरोहा का प्रभार फिलहाल गजरोला तहसील के प्रभारी संदीप सिंह को सौंपा गया है.

वूसली के आरोप में अमर उजाला अमरोहा में के जिला प्रभारी सुनील पवार तथा फोटाग्राफर एवं विज्ञापन प्रभारी मूलचंद प्रभाकर को हटा दिया गया है. प्रबंधन ने सुनील से इस्‍तीफा मांग लिया. मूलचंद को टर्मिनेट कर दिया गया. यह कार्रवाई नोएडा हेड आफिस के निर्देश के बाद की गई. अमरोहा का प्रभार फिलहाल गजरोला तहसील के प्रभारी संदीप सिंह को सौंपा गया है.

जानकारी के मुताबिक अमरोहा के रजकपुर के रहने वाले मूलचंद प्रभाकर के गांव का एक मामला था, जिसको सुलझाने के लिए उन्‍होंने पुलिस को कुछ पैसे दिए थे. इसी बीच खबर अख‍बार में छप जाने के बाद पुलिस ने मामले से अपना हाथ खींच लिया. पैसे भी मूलचंद को वापस कर दिए गए. इस दौरान मूलचंद पर आरोप लगा कि उन्‍होंने वसूली की है. इस पूरे प्रकरण की शिकायत किसी ने अमर उजाला, मुरादाबाद कर दी, यहां से कोई कार्रवाई न होने पर इसकी जानकारी अमर उजाला के हेड आफिस नोएडा तक पहुंचा दी गई. इस मामले में मूलचंद प्रभाकर से पूछताछ भी की गई. पैसा लेने-देने की  बात सही पाए जाने पर मूलचंद का हिसाब किताब कर हटा दिया गया. इसी प्रकरण में जिला प्रभारी सुनील पवार को भी इस्‍तीफा देने का फरमान जारी कर दिया गया.

इस संदर्भ में जब सुनील से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि मैं देहरादून के रहने वाला हूं, मेरा परिवार वहीं रहता है. मैंने प्रबंधन से अपना तबादला किए जाने की बात कही थी, परन्‍तु उसे माना नहीं गया जिसके बाद मैंने अपना इस्‍तीफा दे दिया. मूलचंद ने कहा कि हां मैंने अपना हिसाब किताब आज ही कर लिया है. मुझे आपसी राजनीति के चक्‍कर में फंसाया गया. मैंने तो सिर्फ अपने गांव वाले एक व्‍यक्ति की मदद करने की कोशिश की थी. जिसको दूसरा रूप दे दिया गया. इस संदर्भ में जब मुरादाबाद के संपादक नीरजकांत राही से बात की गई तो पहले तो उन्‍होंने कहा कि मैं बाहर हूं, गाड़ी ड्राइव कर रहा हूं. फिर उन्‍होंने कहा कि सुनील पवार नाम का कोई व्‍यक्ति मेरे यहां काम नहीं करता.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. neeraj

    February 9, 2011 at 5:34 am

    jila prabhari ka naam sunil panvar nahi hai. unka naam sudesh panvar hai. mool chand prabhakar pahle se hi vasuli ka kaam karte aaye hai. sirf ek saal me shri prabhakar ne 15 lakh ki keemat se amroha ki pash colony mein makan bhi banaya hai.

  2. prasoon

    February 9, 2011 at 5:55 pm

    ye sunil nahi sudesh panwar jai hai. inka pura parivar hi vasuly mein laga hua hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...