दैनिक हिंदुस्तान, इलाहाबाद के स्थानीय संपादक अनिल भास्कर को नई जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें हिंदुस्तान, वाराणसी का स्थानीय संपादक बनाया गया है. इलाहाबाद में हिंदुस्तान के संपादक के रूप में दयाशंकर शुक्ल सागर काम संभालेंगे. अनिल भास्कर राष्ट्रीय सहारा गोरखपुर में स्थानीय संपादक रह चुके हैं. उसके बाद उन्हें राष्ट्रीय सहारा, लखनऊ का स्थानीय संपादक बनाया गया.
वहां से उन्होंने इस्तीफा देकर हिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. उन्होंने हिंदुस्तान, बरेली की लांचिंग टीम गठित की और यहां अखबार की सफल लांचिंग कराई लेकिन लांचिंग के तीन-चार महीने बाद ही उन्हें अचानक हिंदुस्तान, इलाहाबाद भेज दिया गया. तबसे वे हिंदुस्तान, इलाहाबाद में स्थानीय संपादक के रूप में काम देख रहे थे. घंटे भर पहले उनके हिंदुस्तान, वाराणसी का संपादक बनाए जाने संबंधी आर्डर आया है. इससे पूर्व दयाशंकर शुक्ल सागर को हिंदुस्तान, वाराणसी का संपादक बनाए जाने के बारे में चर्चा थी.
हिन्दुस्तान, वाराणसी के संपादक पद से राजकुमार सिंह के इस्तीफा देने के बाद से कयास लगाया जा रहा था कि यहां नया संपादक कौन बनेगा. कई नामों की चर्चा थी लेकिन दयाशंकर शुक्ल सागर के नाम पर सबसे ज्यादा कयास लगाया जा रहा था. पर अनिल भास्कर को वाराणसी भेजे जाने से स्पष्ट हो गया है कि अनिल के बेहतर परफारमेंस को देखते हुए उन्हें बड़ी यूनिट की जिम्मेदारी दी गई है.












S.K.Singh
February 11, 2011 at 2:16 pm
bhaskar sir pranam Nayi jimmedari ke liye aapko meri taraf se badayi.aap dinodin aise hi aage badate rahe .
S.K.Singh Jansatta Gorakhpur
raghvendra
February 11, 2011 at 4:23 pm
aap ko dher sari bdhai. sangam ke bad baba ki nagri me aap naya kritimam taya karange. yah mera vishvash hai
Sanjay Pathak
February 12, 2011 at 8:56 am
BABA VISHWANATH KI KRIPA AAP PAR AHARNISH BANI RAHE VA AAP JANHA BHI RAHE – APNI KARMATHATA, YOGYATA AUR APNE SADVYAVHAR SE SAFALATA KE NAYE SOPAAN RACHATE RAHEIN, GARHATE RAHEIN…. DHER SAARI SHUBHKAAMNAYE………
aman
February 12, 2011 at 10:48 am
sanjay shah rastriya ujala noida ke photo journlist bane.
Mahendra Pratap Singh
February 12, 2011 at 4:32 pm
sangam ke bad ab baba ki nagri me naya kritimam aap banaye.meri shubhakamanaye.
Mahendra Singh Raipur
pradeep srivastava
February 14, 2011 at 5:53 am
bhai sukl ji bahut-bahut badhai.
din-duni unnati ke shikhar ko sparsh kare yahi
hamari kamna hae.
0 9848997327
prashant tripathi
February 16, 2011 at 3:58 am
best of luck