भड़ास ने पहले ही खबर दी थी कि वरिष्ठ पत्रकार विष्णु नागर को पर्ल ग्रुप के मैगजीन ”शुक्रवार” का संपादक बनाया जा रहा है. विष्णु नागर ने अब आफिसियली इस पद को ज्वाइन कर लिया है. उन्हें पूर्व संपादक प्रदीप पंडित के इस्तीफा देने के बाद इस मैगजीन से जोड़ा गया है. प्रबंधन को उम्मीद है कि ”शुक्रवार” को अब अलग पहचान मिलेगी.
विष्णु नागर ने अपने ज्वाइनिंग की पुष्टि करते हुए अपनी योजनाओं के बारे में बताया कि इस मैगजीन को हर वर्ग को ध्यान में रखकर प्रकाशित किया जाएगा. यह पत्रिका अभी तक विशुद्ध पॉलिटिकल हो गई थी. खबरों का आधार देश और प्रदेश की राजधानियों तक ही सीमित था, अब इसे व्यापक फलक और व्यापक नजरिये के साथ विस्तारित किया जाएगा. इसमें राजनीति के अतिरिक्त सांस्कृतिक, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, कला, मनोरंजन, विज्ञान, आईटी जैसे विष्ायों को भी जोड़ा जाएगा. हमारी कोशिश इसे सम्पूर्ण पत्रिका बनाने की होगी. समाज का हर लेयर हमारे पैरामीटर में होगा.
उन्होंने कहा कि अच्छे काम केवल बड़े शहरों या महानगरों में ही नहीं हो रहे हैं. यह हर स्तर पर हो रहा है. हम इस पत्रिका में डाउनलेबल पर होने वाले अच्छे कार्यों को भी इस पत्रिका में स्थान देंगे. राजनीति में बहुतों को दिलचस्पी होती है, परन्तु जीवन में इतनी तरह की खबरें हैं, जिन्हें लोग पढ़ना चाहते हैं, जिनका सामाजिक सरोकार होता है, वैसी खबरों को भी इस पत्रिका में स्थान मिलेगा. अंतरराष्ट्रीय खबरों के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं. उनके अड़ोस-पड़ोस के देशों में क्या हो रहा है. उसका भारत पर क्या प्रभाव पड़ रहा है, इसके बारे में भी लोगों की उत्सुकता बनी रहती है. हम ऐसी खबरों को भी समुचित स्थान देंगे.
विष्णु नागर हिंदी के जाने माने कवि, लेखक और पत्रकार हैं. हाल-फिलहाल तक वे नई दुनिया, दिल्ली में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे. उसके पहले वे कादंबिनी के संपादक भी रह चुके हैं.












चमन शर्मा संवाददाता राजस्थान पत्रिका,अलीगढ.(यू०पी०)
February 15, 2011 at 3:36 am
Vishnu ji,Best of Luck
बेनामी
February 15, 2011 at 4:37 am
प्रदीप पंडित जी अगर वही वाले हैं तो 30 साल में नौकरियां पाने और गंवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तो बना चुके होंगे अब तक।
Sageerkhaksar
February 15, 2011 at 6:25 am
Asha hai ki vishnu nagar ji ke margdarshan mein patrika khub fale fulegi,best of luck vishnu jee.
Anil Pande
February 15, 2011 at 7:41 am
अन्यंथा मैं नवभारत टाइम्सर से ही रिटायर हो जाता.
विष्णु नागर से बातचीत के कुछ अंश
Saturday, 21 August 2010 00:01 यशवंतभड़ास4मीडिया – इंटरव्यू
आम आदमी को अपने सबसे करीब पाने वाले विष्णु नागर 60 की उम्र में रिटायर होने के बाद बहुत कुछ करना चाहते हैं. उनकी तड़प बताती है कि विष्णु नागर उम्र के कारण भले रिटायर हो गए हों लेकिन उनके अंदर का युवा पत्रकार और साहित्यकार अब ज्यादा ऊर्जावान हो चुका है
Tuesday, 31 August 2010 15:30 अनिल सिंहभड़ास4मीडिया –
” मैं जीवन में बदलाव के पीछे कभी नहीं भागा. सिर्फ आलोक मेहता के आग्रह पर दो जगहों पर गया. अन्य.था मैं नवभारत टाइम्सy से ही रिटायर हो जाता.”
…”… पत्रकारिता में बहुत ऊंचाई पर पहुंच जाऊं या किसी बड़े अखबार का संपादक ही बन जांऊ, इसके लिए ये करूं वो करूं ये संभव नहीं है. जो मेरे वश में नहीं है, उसे मुझे नहीं करना है. मुझे अपने को बचाए और बनाए रखना है.”
Girish Mishra
February 15, 2011 at 12:21 pm
It’s good news. A forward looking and capable person like Vishnu Nagar will surely make the magazine readable and worthwhile.
डॉ; महाराज सिंह परिहार
February 15, 2011 at 1:06 pm
विष्णुजी को शुक्रवार की संपादकीय बागडोर संभालने पर हार्दिक बधाई। हिंदी पत्रकारिता में यह शुभ लक्षण है कि कवि और लेखकों को संपादक बनाया जा रहा है। इससे हिंदी पत्रकारिता को नया आयाम मिलेगा तथा सकारात्मक व रचनात्मक पत्रकारिता होगी
sudhir singh
February 15, 2011 at 5:31 pm
nagar ji varisth patrakar hai .unke nirdeshan me patrika me nikhar aayega isi aasha ke sath nagar ji ko best of luck . sudhir singh correspondent P.T.I. -BHASHA AZAMGARH U.P. 09454337444
rajkumar sahu, janjgir chhattisgarh
February 16, 2011 at 10:16 am
badhaai, nai paari ke liye. naagar sir.