Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

काला कानून टला, हमारी मांग है- रद्द करो

काले कानून का प्रस्ताव केवल टला भर है। रद्द नहीं हुआ है। हम मीडियाकर्मियों की लड़ाई इस काले कानून को रद्द कराने के लिए है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बयान मीडियाकर्मियों के उबाल पर पानी डालने के लिए है। यह बयान मीडियाकर्मियों में उबल रहे गुस्से की आंच से सरकार और कांग्रेस पार्टी को बचाने के लिए है। न्यूज चैनलों के संपादकों और वरिष्ठ मीडियाकर्मियों ने आज सोनिया गांधी से करीब 45 मिनट तक बात की। सूत्रों का कहना है कि सोनिया ने निजी बातचीत के दौरान स्वीकार किया कि प्रस्तावित संशोधनों में कुछ ऐसी भी चीजें हैं जिससे मीडिया की आजादी पर आंच आती है। उन्होंने इन बिंदुओं पर गौर करने व इसे दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। लेकिन सोनिया ने अभी तक कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इससे जाहिर है कि खतरा अभी टला नहीं है।

मनमोहन सिंह का बयान भी आधा-अधूरा है। मनमोहन का बयान और सोनिया का आश्वासन न्यूज चैनलों के जरिए फ्लैश होने के बाद देश भर  के पत्रकारों में 15 जनवरी को मनाए जाने वाले काले दिवस के कार्यक्रम को लेकर थोड़ा-सा भ्रम पैदा हो गया है। यहां हम लोग स्पष्ट करना चाहेंगे कि काला दिवस मनाने का कार्यक्रम यथावत है क्योंकि हमारी मांग काले कानून को रद्द करने की है। सरकार ने इस कानून को तुरंत न लागू करने भर की बात कही है जो पर्याप्त नहीं है। इसका मतलब यही होता है कि आज नहीं तो कल, सरकार इस कानून को लागू कर सकती है।

दिल्ली में जंतर-मंतर पर 12 बजे से होने वाला विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम यथावत है और इसमें शामिल होने के लिए आप सभी लोगों को आमंत्रित किया जाता है। जिला मुख्यालयों पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को भी जारी रखा जाना चाहिए। आप सभी मीडियाकर्मियों और आजादी पसंद नागरिकों से आह्वान है कि 15 जनवरी को काली पट्टियां बांधें और विरोध प्रदर्शनों का आयोजन करें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...