दैनिक महका भारत, जयपुर से भूपेंद्र सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने अपनी नई पारी दैनिक परिवर्तन भूमि से शुरू की है. भूपेंद्र पिछले काफी समय से महका भारत के साथ जुड़े हुए थे.
राहुल गौतम ने भी महका भारत से इस्तीफा देकर अपनी नई पारी की शुरुआत दैनिक परिवर्तन भूमि के साथ की है. राहुल काफी समय से महका भारत को अपनी सेवाएं दे रहे थे. वे कई अन्य अखबारों को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
अमन मित्तल ने हिंदुस्तान के साथ अपने करियर की शुरुआत की है. उन्हें विज्ञापन विभाग में ज्वाइन कराया गया है. वे शामली से हिंदुस्तान को अपनी सेवाएं देंगे.











