श्रद्धेय संपादक महोदय, भड़ास, महोदय देश और दुनिया के प्रेमी युगल के साथ-साथ नवदम्पतियों ने वेलेंटाईन-डे को मनाकर आपस में प्रेम के संदेश का आदान-प्रदान किया. प्यार के इस दिन पर बेटों ने अपने मां-पिता को विश किया, बेटियों ने मम्मी-पापा को विश किया पर अपने देश में कुछ ऐसे संगठन व अखबार हैं जिनके चलाने वालों के पास दिमाग भी है या नहीं, इस बारे में संदेह होता है. भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन का नाम है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद.
इस संगठन में शिशु भाजपाई होते हैं जिन्हें ट्रेंड करके बाद में युवा व बुजुर्ग भाजपाई बनाया जाता है. इन दिमाग से शिशु भाजपाइयों ने बिहार के भागलपुर जिले के स्थानीय सेंडिस कम्पाउंड से एक प्रेमी युगल को पकड़ लिया. बाद में पकड़ी गई लड़की के हाथों में फूल-माला थमाकर उसे आतंकित करके

दैनिक जागरण, भागलपुर में पहले पेज पर छपी तस्वीर व खबर की दूर से ली गई तस्वीर ताकि लड़की का चेहरा दिखाई न पड़े.
शिशु भाजपाइयों की इस घटिया और अमानवीय हरकत के बारे में दैनिक जागरण, भागलपुर के नगर संस्करण में ‘महान’ किस्म की खबर छप गई, तस्वीर सहित. भाजपाइयों द्वारा डराई गई लड़की के हाथों गधे को माला पहनाए जाने की तस्वीर छापकर जागरण ने इतना बड़ा अपराध कर दिया है कि इसकी भरपाई किसी तरह नहीं हो सकती. उस लड़की का जीवन तबाह हो गया. वो इतनी भयंकर रूप से डर गई है कि वह बोलना और चलना छोड़ चुकी है. कहने को तो दैनिक जागरण ने नगर संस्करण में लड़की की तस्वीर के साथ 15 फरवरी 11 को ’इंसानियत पर धब्बा’’ शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया लेकिन दरअसल यह खबर व तस्वीर ने महिला समुदाय को कलंकित करने का काम किया है.
इस खबर को प्रकाशित करने के बाद भले ही गलती को छुपाने के लिए दैनिक जागरण लाख दलील दे, लेकिन इससे उस लड़की की खोई प्रतिष्ठा कभी वापस नहीं आ सकती है. इसके लिए देश की महिला आधारित सामाजिक संगठनों के साथ-साथ भड़ास को भी मुहिम चलाने की सख्त जरूरत है. मैं भागलपुर से यह पत्र इसलिए भड़ास को भेज रहा हूं ताकि सारी बात देश भर के मीडिया वालों और पढ़े-लिखे लोगों के बीच पहुंचे. यहां मैं स्पष्ट करना चाहूंगा कि जागरण में खबर एबीवीपी वालों को निंदा करते हुए छपी है लेकिन लड़की की फोटो छापकर जागरण ने इतनी बड़ी गलती की है कि जो कोई भी सोचेगा, उसे महसूस होगा कि क्या किसी अखबार की यही जिम्मेदारी है कि वह एक लड़की के जीवन को बर्बाद कर दे.
भागलपुर से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित












preeti
February 17, 2011 at 9:54 am
its vry cheep bt its also shocking that after this shemeless activity nobody is coming out of our defence system to penalise people those are creating this type of activity in our well developing country.
santosh singh
February 16, 2011 at 2:06 pm
haren hone kee jarrut nahi abhi ye to suruvat hai.
mohit kumar sharma
February 16, 2011 at 1:22 pm
इसके लिए सबसे ज्यादा दोषी पत्रकार ही हैं। यदि आप पत्रकारिता से जुड़े तो जानते होंगे कि किस तरह से खबर को सनसनी बनाने के लिए फोटो ऐंगल बनवाये जाते हैं। इस फोटो के लिए भी प्रेरणा देने वाले फोटोग्राफर ही रहे होंगे। चूंकि अखबार को सनसनीखेज खबर चाहिए होती है। लिहाजा छपासरोगी टाइप नेता भी फोटोग्राफरों के कहने पर ऐसा करते दिखते हैं।
मोहित कुमार शर्मा संपादक दैनिक न्यूज आॅफ जेनरेशन एक्स मुरादाबाद
Lila Dhar Sharma
February 16, 2011 at 1:28 pm
आजकल शायद मिडिया में काम करने वाले मात्र अपनी वाहवाही और अपने आप को साबित करने में लगे हुए है और कुछ ऐसे लोग मिडिया में आ गये है जो सिर्फ अपने बारे में सोचते है उन्हे कोई मतलब नही की उनकी एक खबर से किसीका जीवन बर्बाद हो सकता है । हम समय रहते नही जागे और ऐसे लोगो को अपने इस मिडिया के समाज से बाहर नही किया तो हमे आने वाले समय में एक बडा खामियाजा भुगतना पडेगा,बात कल के अखबार मे एक फोटो छापकर एक लडकी को पुरे शहर के सामने बईज्जत करने का नही है बात है ऐसे पागल लोगो को इतने जाबडे अखबार में सब कुछ छापने की आजादी का है जिन्हे यही नही पता की क्या छपना चाहिये और क्या नही ऐसे लोग को इस समाज का चौथा स्तम्भ कहा जा रहा है ये वाकई बडे ही शर्म की बात है ।
rajkumar jain
February 16, 2011 at 4:57 pm
हम समय रहते नही जागे और ऐसे लोगो को अपने इस मिडिया के समाज से बाहर नही किया तो हमे आने वाले समय में एक बडा खामियाजा भुगतना पडेगा,बात कल के अखबार मे एक फोटो छापकर एक लडकी को पुरे शहर के सामने बईज्जत करने का नही है बात है ऐसे पागल लोगो को इतने जाबडे अखबार में सब कुछ छापने की आजादी का है जिन्हे यही नही पता की क्या छपना चाहिये और क्या नही
ashish goswami
February 17, 2011 at 5:50 am
jin logo ne bhi yeh kia sirf our sirf tucchi publicity pane ke liye kiya…..magr taajubb hota hai…media bhi itna neeche gir jayega…