Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

हरदोई : जुलूस निकाला, पुतला फूंका, ज्ञापन सौंपा

काले कानून के खिलाफ हरदोई में विरोध प्रदर्शनकेद्र सरकार के प्रस्तावित काले कानून के विरोध में हरदोई (यूपी) के पत्रकार काला दिवस मनाने के लिए आज सड़कों पर उतर आए। दर्जनों मीडियाकर्मियों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधी। नारे लिखे पोस्टरों और बैनरों को लेकर नगर की सड़कों पर जुलूस निकाला। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और काले कानून को रद्द करने की मांग की। इसके बाद सभी मीडियाकर्मी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र हुए। नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

काले कानून के खिलाफ हरदोई में विरोध प्रदर्शनकेद्र सरकार के प्रस्तावित काले कानून के विरोध में हरदोई (यूपी) के पत्रकार काला दिवस मनाने के लिए आज सड़कों पर उतर आए। दर्जनों मीडियाकर्मियों ने अपने हाथ पर काली पट्टी बांधी। नारे लिखे पोस्टरों और बैनरों को लेकर नगर की सड़कों पर जुलूस निकाला। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और काले कानून को रद्द करने की मांग की। इसके बाद सभी मीडियाकर्मी जिलाधिकारी कार्यालय के सामने एकत्र हुए। नारेबाजी के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया।

इसके बाद मीडिया पर शिकंजा कसने वाले प्रस्तावित काले कानून की प्रतियां भी  जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जलाई काले कानून के खिलाफ हरदोई में विरोध प्रदर्शनगईं। बाद में सभी पत्रकारों ने नगर मजिस्ट्रेट एसएस श्रीवास्तव को महामहिम राष्टपति  महोदया प्रतिभा पाटिल  एवं प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों ने मांग की है कि काले कानून को सिर्फ टाला जाना ही काफी नहीं है। इसको रद्द किया जाना चाहिए, नहीं तो जनता की आवाज को दबाने की सरकारी मंशा  का  जवाब जनता भी इस सरकार को देगी। पत्रकारों का यह भी कहना था यह आन्दोलन अभी सरकार को केवव चेतावनी देने के लिए किया गया है। जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी सरकार के प्रस्तावित कानून को गलत बताते हुए मीडिया का साथ देने की बात कही है। आंदोलन की अगुवाई आज तक के प्रशांत हरदोई के पत्रकार केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुएपाठक ने की। इसमें जो लोग शरीक हुए उनके नाम इस प्रकार हैं- करीम उल्लाह (जी न्यूज़),  रंजीत सिंह (स्टार न्यूज़), शिल्पी पाण्डेय और आरती मिश्रा (आईबीएन7), आनंद शुक्ल और आमिर किरमानी (सहारा समय), आलोक सिंह (इंडिया न्यूज़), राजीव रंजन (सुदर्शन टीवी), शरद सिंह (वीओआई), सुशांत पाठक (लाइव इंडिया), विकास श्रीवास्तव (आँखों देखी), ब्रजेश श्रीवास्तव (इंडिया टीवी), मोहमद रिजवान (महुआ), नईम (डी.डी. न्यूज़), सुधीर पाण्डेय (न्यूज24), रवि गुप्ता (चैनल1), कौशलेंद्र सिंह  (एटीवी), आदर्श गुप्ता आदि। न्यूज चैनलों के कैमरामैन भी इस विरोध प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शरीक हुए। इनके नाम हैं-  हमीदुल इस्लाम,  अरुण, बंटी, ज्ञानू सिंह आदि। प्रिंट मीडिया के पत्रकारों ने इस मौके पर इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों का कंधे से काले कानून के खिलाफ ज्ञापन सौंपते हरदोई के पत्रकारकंधा मिलाकर साथ दिया। आशीष (अमर उजाला), खालिद (हिन्दुस्तान), आशीष (वायस आफ लखनऊ), अरुण मिश्रा (आज), सुधांशु मिश्रा (ग्रामीण सहारा), शिव सेवक गुप्ता (सामाजिक कार्यकर्त्ता) आदि इस विरोध प्रदर्शन में शरीक हुए। विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई संक्षिप्त सभा में वक्ताओं ने केंद्र सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर मीडिया पर शिकंजा कसने का इतिहास दुहराने की कोशिश हुई तो इसका जवाब इसी तरह सड़कों पर आकर दिया जाएगा। 

 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...