Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

हिंदुस्तान, नभाटा व डीएनए से दर्जनों पत्रकार कार्यमुक्त

नवभारत टाइम्स, दिल्ली के एक्जीक्यूटिव एडीटर और वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप कुमार अब इस संस्थान के हिस्से नहीं रहे। सूत्रों के अनुसार 58 वर्ष की उम्र पूरी हो जाने पर उन्होंने संस्थान से रिटायरमेंट ले लिया। इसी तरह नभाटा, दिल्ली के ही, नाइट एडीटर हेमंत अग्रवाल भी कार्यमुक्त हो गए हैं। उन्होंने भी 58 वर्ष पूरे होने पर रिटायरमेंट ले लिया। इसी संस्थान में कार्यरत विवेक वार्ष्णेय (करेस्पांडेंट), सौरव भारद्वाज (कापी एडीटर), सर्वेश कुमार (कापी एडीटर), विक्रम रामपाल (कापी एडीटर) विदा ले चुके हैं। इसी ग्रुप के सांध्य टाइम्सके पीयूष जैन और परिशिष्ट हेलो दिल्ली‘ की रश्मि यहां से विदा ले चुकी हैं। इनमें से ज्यादातर लोग मंदी के नाम पर विविध स्वरूपों की छंटनी के भेंट चढ़े हैं।

हिंदुस्तान के सुनील शाह और दुर्गाशंकर भाटी कार्यमुक्त : गुजरात में डीएनए से कई मीडियाकर्मी बाहर

दैनिक हिंदुस्तान, देहरादून के सभी विभागों से कुल मिलाकर 8 लोगों के निकाले जाने की खबर है। संपादकीय से दो विकेट गिरे हैं। सीनियर न्यूज एडीटर सुनील शाह और हरिद्वार के रिपोर्टर दुर्गाशंकर भाटी ने इस्तीफा सौंप दिया है। खबर है कि एचटी ग्रुप के हिंदी और अंग्रेजी अखबारों के पूरे देश के संपादकीय विभाग से कुल 300 लोगों (तकरीबन 15 फीसदी स्टाफ) को छांटे जाने की तैयारी है। सूत्रों के अनुसार इन लोगों को तीन-तीन महीने की तनख्वाह देकर इनसे इस्तीफा ले लिया जाएगा। अन्य विभागों से भी 15 से लेकर 25 फीसदी लोगों को बाय-बाय बोला जाएगा। सूत्रों के मुताबिक लिस्ट बनकर तैयार है और चेक भी। बताया जा रहा है कि रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके लोगों और कांट्रैक्ट खत्म होने के कगार पर पहुंचे लोगों पर ज्यादा गाज गिरने की आशंका है।

मकर संक्रांति के ठीक बाद भास्कर ग्रुप के अंग्रेजी अखबार डीएनए में छंटनी का दौर एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। खबर है कि डीएनए, गुजरात के विभिन्न शहरों में कार्यरत संपादकीय सहयोगियों को दूसरी नौकरी तलाशने के लिए कह दिया गया है। इनकी संख्या एक दर्जन के करीब बताई जा रही है। भड़ास4मीडिया को विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूरत से ऋषि बनर्जी, बड़ौदा से प्रतीक शाह और देवांशी, अहमदाबाद से संतोष, प्रकाश, मेंडलिन, साहू, उत्पल, निशित, अनिल, रितेश आदि को जाने के लिए कहा गया है। छंटनी से डीएनए, गुजरात में हड़कंप मचा हुआ है। प्रबंधन के निर्देश मिलने के बाद से संपादक लोग अपने नीचे के सहयोगियों पर अपने अधीनस्थों की छुट्टी करने के लिए दबाव बनाए हुए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...