Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

आर्थिक संकट से उबरने के लिए विकीलीक्‍स ने लांच किया ऑनलाइन स्‍टोर

भ्रष्टाचार और कई राष्‍ट्रों की हिप्‍पोक्रेसी उजागर करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स अ‍ार्थिक संकट में फंस गई है. इस संकट से उबरने के लिए विकीलीक्‍स अब ऑन लाइन टी शर्ट और काफ़ी मग जैसी चीजों की बिक्री कर रही है. वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांजे पर चल रहे मुकदमे की वजह से कंपनी को वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

भ्रष्टाचार और कई राष्‍ट्रों की हिप्‍पोक्रेसी उजागर करने वाली वेबसाइट विकीलीक्स अ‍ार्थिक संकट में फंस गई है. इस संकट से उबरने के लिए विकीलीक्‍स अब ऑन लाइन टी शर्ट और काफ़ी मग जैसी चीजों की बिक्री कर रही है. वेबसाइट के संस्थापक जूलियन असांजे पर चल रहे मुकदमे की वजह से कंपनी को वित्तीय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

विकीलीक्स ने एक आनलाइन स्टोर लांच किया है जो टी शर्ट से लेकर काफ़ी मग, बंपर स्टीकर, लैपटाप के कवर और आईपॉड, छाता, बेसबाल कैप और यहां तक टैडी बीयर तक की बिक्री कर रही है. वेबसाइट का कहना है कि इन वस्तुओं की बिक्री से मिलने वाली रकम विकीलीक्स के परिचालन में खर्च की जाएगी. कंपनी ने वेबसाइट को मजबूत रखने की अपील की है. इन वस्तुओं पर असांजे की तस्वीर और विकीलीक्स के लोगो बने हैं.

स्टोर में महिलाओं और पुरुषों के लिए विभिन्न आकार के टी शर्ट मौजूद हैं. विकीलीक्स के आनलाइन स्टोर पर उपलब्ध वस्तुओं की कीमत 17 डालर से 57 डालर के बीच है. वहीं 35 डालर या इससे अधिक मूल्य के वस्तुओं की खरीद पर 17 प्रतिशत की छूट की पेशकश की जा रही है. 16 देशों के लोग इन उत्‍पादों को खरीद सकते हैं. पॉप ग्रुप स्‍पाइस गर्ल्‍स और बॉयजोन के लिए टी शर्ट बेचने वाली कंपनी स्‍प्रीडशर्ट का कहना है कि विकीलीक्‍स में औसत से ज्‍यादा बिक्री की क्षमता है. विकीलीक्‍स की भावुक अपील का अच्‍छा असर हो रहा है और समर्थन देने वाले लोग खरीद रहे हैं.

टी शर्ट पर असांजे को अमेरिकन झंडे के साथ दिखाया गया है और नीचे लिखा है, ”सच राजद्रोह नहीं है”. इसके अलावा सूचना जिंदाबाद, सच्‍चाई सामने आएगी, विकीलीक्‍स की मदद करो, असांजे को मुक्‍त करो, हिम्‍मत बढ़ती रहेगी जैसे स्‍लोगन लिखे गए हैं. इससे साफ झलकता है कि अमेरिका का राज खोलकर उसे बैकफुट पर लाने वाला विकीलीक्‍स हार मानने या पीछे हटने को तैयार नहीं है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. jaatak

    February 24, 2011 at 11:39 am

    Julian Assange to be extradited to Sweden…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...