: उसके दस अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने पकड़ा : कोरबा जिले में स्थित भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बाल्को) में डकैती डालकर एक करोड़ रूपए का केबल लूटे जाने के मामले में क्राईम ब्रांच कोरबा की टीम ने एक पत्रकार सहित ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चंदन शर्मा नाम का यह पत्रकार रायपुर से छपने वाले दैनिक समवेत शिखर, आरएनएस न्यूज सर्विस का का जांजगीर-चांपा जिले में ब्यूरो चीफ है तथा चैनल नंबर वन का भी खुद को प्रतिनिधि बताता है. छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकार संघ की सबसे बड़ी मुखियाई बताने वाले छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ का भी सदस्य है.
पुलिस के अनुसार 21 फरवरी को कई लोगों से साथ मिलकर चंदन शर्मा ने कोरबा स्थित बालको प्लांट में डकैती की योजना बनाई तथा उसे अंजाम देते हुए एक करोड़ रूपए का केबल पार कर दिया. अपने रिश्तेदार के राइस मिल में चंदन शर्मा ने इस केबल को छिपा दिया. इतनी बड़ी वारदात की जांच का जिम्मा कोरबा पुलिस अधीक्षक ने क्राईम ब्रांच को दिया था. क्राइम ब्रांच प्रभारी ग्रहण सिंह राठौर के नेतृत्व में तहकीकात करते हुए क्राईम ब्रांच टीम ने एक-एक कर ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इसमें ही खुलासा हुआ कि चंदन शर्मा नाम का मास्टर माइंड एक पत्रकार है.
चंदन शर्मा शक्ति शहर का रहने वाला है. लगभग तीन साल पहले उसे एक युवती के साथ शक्ति पुलिस ने आधी रात को नग्न हालत में पकड़ा था और उसकी भरपूर पिटाई की थी. बाद में उससे लेन-देन कर छोड़ा गया था। उसके बाद पिछले वर्ष शक्ति में ही एक सरार्फा दुकान में हुई डकैती के कुछ महीने बाद उक्त व्यवसायी पर गोली चलाई गई थी, इस मामले में पुलिस ने चंदन की संलिप्तता पाते हुए उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. लेकिन प्रेस से जुड़े होने तथा अपने उच्च संपर्कों के चलते वह छूट गया था. चार पहिया वाहन में घूम-घूमकर अधिकारियों और सरपंचों से वसूली करने वाला, खुद को बहुत बड़ा पत्रकार बताने वाला चंदन अब डकैती के मामले में पकड़ा गया है.
इस संदर्भ में क्राइम ब्रांच के प्रभारी ग्रहण सिंह राठौर ने बताया कि इस पूरे मामले का मास्टर माइंड चंदन शर्मा ही है. वह पत्रकार भी है. इसके पहले भी उस पर लूट का मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि चंदन के साथ लाल कुमार, अमृत दास, चेलवा, विजय कुमार, मुख्तार सिंह, जयराम सिंह, राजकुमार, विजयचंद, आरमोदास एवं राजेश नाम के आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. इनके पास से प्रेस लिखा स्टार सिटी गाड़ी सीजी11 बीसी 7429 तथा एक सेंट्रो कार सीजी04 ए 1103 बरामद की गई है. इन सभी पर अपराध क्रमांक 52/11 में आईपीसी की धारा 395, 397, 342 तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. राठौर ने बताया कि डकैती का मामला बाल्को के मनोज कुमार ने दर्ज कराया था.












[email protected]
February 26, 2011 at 5:18 am
ye patrakar nahi lutera hai isko maro jutey hajar.
mohan agraval sakti
February 27, 2011 at 8:09 am
chandan sharma patrakar nahi balki patrakaro ke nam par dhabba hai inake pas se tatkal press sambandhit powar chhin kar ise kadi saja ke liye shasan se mang ki jay aur is aaropi patrakar chandan sharma ko patrakar samaj se hi nahi balki sakti sahar se bhi nikala jay jisase dusare patrakar ke upar utj rahi ungaliyo par viram lag sake
mohan agrawal sakti
ashish mahoriya
March 10, 2011 at 9:53 am
पत्रकार के नाम को बदनाम करने वाले एलुमिनियम चोर चन्दन शर्मा के ऊपर तत्काल कड़ी कार्यवाही करते हुए जूते मार कर धक्के देते हुए प्रेस क्लब से निकाल कर बाहर कर देना चाहिए जिससे पत्रकारों के ऊपर लगी दाग को साफ किया जा सके