Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

खेल का झगड़ा पोल खोलने की जंग में तब्‍दील

: राज एक्‍सप्रेस और केएमजे के बीच अधूरे मैच का मामला : यह कैसा खेल है। जिसने खेल के मैदान में शुरू हुई जंग को खबरों की जंग में तब्दील कर दिया है। हो सकता है कि मालिकों को इसकी खबर हो या यह भी हो सकता है कि मालिक भी इससे बेखबर हों। पर हकीकत यह है कि जो भी इसे देख-पढ़ रहा है, लिखने वालों की अल्पबुद्धी पर तरस खा रहा। खबर पूरी पढऩे से पहले खबर का बैकग्राउंड जान लें।

: राज एक्‍सप्रेस और केएमजे के बीच अधूरे मैच का मामला : यह कैसा खेल है। जिसने खेल के मैदान में शुरू हुई जंग को खबरों की जंग में तब्दील कर दिया है। हो सकता है कि मालिकों को इसकी खबर हो या यह भी हो सकता है कि मालिक भी इससे बेखबर हों। पर हकीकत यह है कि जो भी इसे देख-पढ़ रहा है, लिखने वालों की अल्पबुद्धी पर तरस खा रहा। खबर पूरी पढऩे से पहले खबर का बैकग्राउंड जान लें।

दरअसल ग्वालियर में श्रमजीवी पत्रकार संघ इंटरप्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट कराता है। इस टूर्नामेंट में बाकी प्रेस की टीमों की तरह इलेक्ट्रानिक मीडिया की टीमों ने भी हिस्सा लिया। झंझट तब बढ़ा जब केएमजे इलेक्ट्रानिक मीडिया का राज एक्सप्रेस से मुकाबला था। अंपायर के एक फैसले से नाराज होकर केएमजे वाले गुस्सा गए। उन्होंने अपने मालिक के साथ चलने वाले बंदूकधारियों को मैदान में बुलवा लिया और राज एक्सप्रेस के समाचार संपादक कौशल मुदगल की धुनाई मैदान पर ही कर डाली। अब राज एक्सप्रेस कैसे पीछे रहता। उसने तो मानो केएमजे के खिलाफ मोर्चा ही खोल दिया। मोर्चा केएमजे के मालिक के खिलाफ खोला है। उनकी पोल एक-एक पेज पर उनकी कारगुजारियों की पोल खोलकर खोली जा रही हैं। यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से जारी है।

कहा तो यह भी जा रहा है कि केएमजे के खिलाफ जो भी कुछ भी अखबार में लिखा जा रहा, उसे समाचर पत्र के स्थानीय संपादक की शह प्राप्त है। वैसे भी केएमजे के मालिक कोई दूध के धुले नहीं हैं। चिटफंड का उनका काम है। दिखाने को वे अपने आपको लैंड डेलवपलर्स बताते हैं। कई लोग उनके खिलाफ शिकायतें लेकर थाने पहुंच चुके हैं और उन्हें जब दिखा कि इन सभी झंझटों से कैसे बचा जाए तो जैसा कि धनपशु करते हैं, उन्होंने भी अपना इलेक्ट्रानिक मीडिया डाल लिया। अब दोनों ग्रुपों के बीच खेल को लेकर हुआ झगड़ा एक दूसरे की पोल खोलने में बदल गया है।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. anna

    February 26, 2011 at 5:31 am

    kmj dvra raj express ko prati sal 5 lakh ka add data raha aya ha aab uska lalac bar gaya ha isliya black mail ka liya news ka sahara la raha ha jo khabra chapi ja rahi ha vah basi ha kyonki mamla court ma jana ka bad thanda par chuka ha dakhta ha raj kmj sa kitni vasuli kar pata ha vasa pata laga ha ki raj ka malik na gwl raj ko 50 lak mahina ka target da diya ha uska liya aasamiyon ma chit fund sa bara kaun milaga

  2. JAVED

    March 1, 2011 at 5:43 am

    SURESH AUR VINAY KO PAGAR TO MILTI NAHI HA SHAYAD RAJ SA HI TOOKRA MIL JAY ISLIYA UNHONA AASA KIYA VASA BHI KMJ NA GHAS NAHI DALI DAKHTA HA KOSHAL INHA KIS NOKRI PAR RAKHTA HA

  3. VIJAY

    March 4, 2011 at 6:05 am

    TOURNAMANT KA LIYA MOTA CHANDA KIYA GAYA GUEST USA HI BANAYA JATA THA JO 10 SA 20 HAJAR RS DA LAKIN KHILARIYON KO 10 20 RS VALA TAMGA PAKRAKAR CHALTA KAR DIYA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...