Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ : संजय गए, पंकज आए

संजय द्विवेदीजी ग्रुप के फ्रेंचाइजी रीजनल न्यूज चैनल ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ के इनपुट एडीटर संजय द्विवेदी के बारे में खबर है कि वे कार्यमुक्त हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार संजय ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। वे लंबे अवकाश पर चले गए हैं। ज्ञात हो कि रवि मित्तल और संजय द्विवेदी की जोड़ी ने ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ को रायपुर से लांच कराया लेकिन किन्हीं आंतरिक परिस्थितियों की वजह से सबसे पहले रवि मित्तल को जाना पड़ गया। रवि मित्तल की जगह जी न्यूज दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार रवि पराशर को जिम्मेदारी सौंपी गई।

पंकज शुक्ल रवि मित्तल के जाने के कुछ महीने बाद अब चैनल के सेकेंड मैन संजय द्विवेदी भी यहां से हजा चुके हैं। बताया जाता है कि रवि और संजय ने ही संपादकीय स्टाफ की भर्तियां की थीं। इन दोनों के जाने के बाद इनके लाए लोगों की जान सांसत में है। सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ चुनाव में चैनल का प्रदर्शन ठीक न होने और प्रिंट मीडिया के बैकग्राउंड वाले लोगों की भर्ती करने जैसी शिकायतें प्रबंधन तक पहुंचाई गईं थीं।

एक अन्य सूचना के मुताबिक पत्रकार से फिल्म निर्देशक बने पंकज शुक्ल ने ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ ज्वाइन करके एक बार फिर इलेक्ट्रानिक मीडिया में वापसी की है। पंकज किस पद व पैकेज पर रायपुर पहुंचे हैं, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। सूत्रों के मुताबिक पंकज की ज्वायनिंग ‘जी 24 घंटे छत्तीसगढ़’ को लांच करने वाली फ्रेंचाइजी कंपनी एसबी मल्टीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से कराई गई है। ज्ञात हो कि पंकज ने हाल-फिलहाल ‘भोले-शंकर’ नामक भोजपुरी फिल्म का निर्देशन किया। यह फिल्म अच्छा कारोबार करने में सफल रही। पंकज इससे पहले कई बड़े अखबारों और न्यूज चैनलों में काम कर चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...