Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

पॉवर-पुलिस

हरियाणा पुलिस का खौफनाक चेहरा, निर्दोष महिलाओं को बेरहमी से पीटा

: गुस्‍साए ग्रामीणों ने जाम लगाया :  पुलिस चाहे जहां की भी हो उसका चाल, चरित्र और चेहरा सब जगह एक सा ही रहता है. इस बार हरियाणा पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है. रिफाइनरी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने चोरी के आरोप में तीन दलित महिलाओं समेत कई लोगों को पकड़ा और बर्बरतापूर्वक सभी को पीटा गया. महिलाओं के साथ तो बेहद क्रूरता बरता गया. चोरी के असली आरोपी पकड़े जाने के बाद निर्दोष महिलाओं को छोड़ा गया. नाराज लोगों ने रिफाइनरी गेट के सामने जाम भी लगाया.

: गुस्‍साए ग्रामीणों ने जाम लगाया :  पुलिस चाहे जहां की भी हो उसका चाल, चरित्र और चेहरा सब जगह एक सा ही रहता है. इस बार हरियाणा पुलिस का खौफनाक चेहरा सामने आया है. रिफाइनरी पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने चोरी के आरोप में तीन दलित महिलाओं समेत कई लोगों को पकड़ा और बर्बरतापूर्वक सभी को पीटा गया. महिलाओं के साथ तो बेहद क्रूरता बरता गया. चोरी के असली आरोपी पकड़े जाने के बाद निर्दोष महिलाओं को छोड़ा गया. नाराज लोगों ने रिफाइनरी गेट के सामने जाम भी लगाया.

मामला रिफाइनरी टाउनशिप का है. कालोनी में रहने वाले बीएस सल्‍लान के घर शुक्रवार की रात चोरी हुई थी. चोर ग्‍यारह हजार रुपए नकद समेत करीब दो लाख रुपए के गहने चोरी कर ले गए थे. पुलिस ने कालोनी में अपने परिवार के साथ रहने वाली मंजूरा की वाल्‍मीकि समाज की महिलाओं चरवंती, रीना और नीलम को पूछताछ के लिए बहोली पुलिस चौकी बुलाया. आरोप है कि चौकी पर पहुंचने के बाद इन महिलाओं को जमकर पीटा गया. हालांकि चौकी में महिला पुलिसकर्मी मौजूद थीं, बावजूद इसके महिलाओं को पुरुष पुलिसकर्मियों ने जमकर पीटा, बाल नोंचा, उन्‍हें जमीन पर गिराकर उन रोलर तक चलाया. महिलाओं के पैरों पर जमकर लाठियां भांजी गईं. उन्‍हें चौकी में ही अवैध हिरासत में रखा गया. पुलिस को इन महिलाओं पर चोरी का संदेह था.

पुलिस बर्बरता

दिन भर महिलाओं को हिरासत में रखा गया. इन महिलाओं के पतियों को भी पुलिस ने नहीं बख्‍शा. इन्‍हें भी जमकर मारापीटा गया. इन महिलाओं को रात दस बजे उस समय रिहा किया गया, जब चोरी के असली आरोपी मिल गए. चोरी के असली आरोपी खोरा खेड़ी निवासी मोहित व श्रीभगवान की गिरफ्तारी के बाद महिलाओं को यह धमकी देते हुए छोड़ा गया कि इस बारे में वे किसी से कुछ नहीं बताएंगी. दो महिलाओं को तो इतना पीटा गया कि वे उठने की स्थिति में नहीं थीं. जब इन महिलाओं ने ग्रामीणों को आपबीती सुनाई तो ग्रामीणों का गुस्‍सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. इन लोगों ने रिफाइनरी के गेट नम्‍बर एक पर बैठकर रास्‍ता जाम कर दिया.

जाम के चलते रिफाइनरी में ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी काम पर नहीं जा सके. इन लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की. सूचना मिलने के बाद डीएसपी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने उन्‍हें महिलाओं से किए गए अमानवीय व्‍यवहार की जानकारी दी. ग्रामीणों ने मांग की कि चौकी इंचार्ज समेत पूरे स्‍टाफ को तत्‍काल सस्‍पेंड किया जाए तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए. डीएसपी ने आश्‍वासन दिया कि महिलाओं की मेडिकल जांच के बाद आवश्‍यक कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद ग्रामीण जाम हटाने को तैयार हुए. बाद में महिलाओं को मेडिकल के लिए अस्‍पताल भेज दिया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. govind goyal

    March 2, 2011 at 5:11 am

    jai hind.

  2. राजीव शर्मा

    March 6, 2011 at 3:42 am

    जिन्दाबाद , भारत की पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...