Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

उड़ीसा में मीडिया पर कहर, दो टीवी पत्रकारों एवं दो कैमरामैनों पर हमला

: कटक में एमबीसी टीवी तथा जगतसिंहपुर में ओटीवी के रिपोर्टर एवं कैमरामैन की पिटाई : सोमवार को ओडिशा के कटक जिले के बांकी में व जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में अलग-अलग घटनाओं में पत्रकारों पर हुए हमले की मीडिया यूनिटी फार फ्रीडम आफ प्रेस (एमयूएफपी) ने कडी निंदा की है। एमयूएफपी दोनों मामलों में दोषिय़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बाकी की घटना के विरोध में पत्रकारों का एक दल एसपी से भी मिला.

: कटक में एमबीसी टीवी तथा जगतसिंहपुर में ओटीवी के रिपोर्टर एवं कैमरामैन की पिटाई : सोमवार को ओडिशा के कटक जिले के बांकी में व जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में अलग-अलग घटनाओं में पत्रकारों पर हुए हमले की मीडिया यूनिटी फार फ्रीडम आफ प्रेस (एमयूएफपी) ने कडी निंदा की है। एमयूएफपी दोनों मामलों में दोषिय़ों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बाकी की घटना के विरोध में पत्रकारों का एक दल एसपी से भी मिला.

राज्‍य के मंत्री दामोदर राउत बांकी में मुख्य अतिथि के रूप में एक कोल्ड स्‍टोरेज का उद्घाटन करने पहुंचे थे. यहां वकीलों समेत स्‍थानीय लोगों ने इस कोल्‍ड स्‍टोरेज के पुनरुद्धार का दायित्‍व निजी संस्‍थान को दिए जाने का विरोध किया. एक वकील अजय स्‍वांई मंत्री को काला झंडा दिखाया. वकील अजय का काला झंडा दिखाया जाना बीजद समर्थकों को नागवार गुजरा. बीजद समर्थक और पुलिस अजय पर टूट पड़े. वे बुरी तरह से घायल हो गए, जिन्हें बाद में कटक बड़ा मेडिकल ले जाया गया.

इधर, मंत्री श्री राउत एवं स्थानीय विधायक प्रभात त्रिपाठी की मौजूदगी में काला झंडा दिखाने तथा हमला की घटना को कैमरे में कैद करने वाले एमबीसी टीवी के पत्रकार किरण कानूनगो एवं कैमरामैन प्रशान्त जेना पर बीजद कार्यकर्ताओं ने हमला बोल दिया. उनसे मारपीट की गई. उनका कैमरा छीन लिया गया. किरण की बाइक भी बीजद कार्यकर्ताओं ने तोड़ दिया.

यह घटना राज्य के वरिष्ठ मंत्री तथा बीजद के स्थानीय विधायक समेत पार्टी के बडे़ पदाधिकारियों के सामने हुई. उनके अपने लोगों द्वारा मीडियाकर्मियों की पिटाई पर उन्होंने विरोध नहीं किया.  सत्तारुढ बीजद कार्यकर्ताओं द्वारा गत चार सप्ताह के अंदर मीडियाकर्मियों की पिटाई की यह दूसरी घटना है.

कटक

वहीं 28 फरवरी को ही ओटीवी के रिपोर्टर एनएम बैशाख व कैमरामैन अनूप राय की जगतसिंहपुर जिले के पारादीप में असामाजिक तत्वों ने पिटाई की. ये दोनों आईओसीएल के मुख्य गेट पर स्थानीय लोगों द्वारा रोजगार व मुआवजा देने की मांग को लेकर आयोजित धरने को कवर कर रहे थे. धरने पर बैठे लोगों पर हमला करने के लिए वहां हथियारों के साथ पहुंचे असामाजिक तत्वों ने मीडियाकर्मियों को निशाना बनाया तथा कवर करने से रोका. उन्होंने कैमरा छीन कर विजुअल को डिलीट कर दिया ताकि कोई प्रमाण न रहे. एमयूपीएफ ने दोनों मामलों में कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ आगामी 24 घंटों में कैमरा लौटाने की मांग की है.

बांकी में पत्रकारों पर हमले की कड़ी निंदा कांग्रेस एवं भाजपा ने की है. इस घटना का विरोध करते हुए कटक के तमाम पत्रकार मंगलवार पूर्वाह्न कटक ग्रामांचल एसपी रजतकान्ति मिश्र के दफ्तर में पहुंचे. पत्रकारों ने एसपी को घटना की जानकारी देने के साथ उन्‍हें एक ज्ञापन भी दिया. पत्रकारों ने मांग किया कि हमला करने वाले बीजद कार्यकर्ताओं को तत्‍काल गिरफ्तार किया जाए.

कटक से समन्‍वयनंद की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...