Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

ओवर कानफिडेंस के मारे राजीव शुक्ला बेचारे की गलतबयानी का वीडियो

राजीव शुक्ला की ”जुबान फिसली या याददाश्त गई” संबंधी खबर आप पढ़ चुके होंगे. अब उस वीडियो को देखिए जिसमें वे ओवर कानफिडेंस में कह बैठते हैं पत्रकारों से कि- ”पोलिटिकल सवाल पूछो यार”. पर पोलिटिकल सवाल होते ही वो क्लीन बोल्ड हो जाते हैं. पहले ही सवाल के जवाब में ज्ञान बघारने लगते हैं कि लालकृष्ण आडवाणी जब देश के छह साल तक पीएम रहे तब तो वे काले धन के बारे में एक शब्द नहीं बोले… आदि-इत्यादि.

राजीव शुक्ला की ”जुबान फिसली या याददाश्त गई” संबंधी खबर आप पढ़ चुके होंगे. अब उस वीडियो को देखिए जिसमें वे ओवर कानफिडेंस में कह बैठते हैं पत्रकारों से कि- ”पोलिटिकल सवाल पूछो यार”. पर पोलिटिकल सवाल होते ही वो क्लीन बोल्ड हो जाते हैं. पहले ही सवाल के जवाब में ज्ञान बघारने लगते हैं कि लालकृष्ण आडवाणी जब देश के छह साल तक पीएम रहे तब तो वे काले धन के बारे में एक शब्द नहीं बोले… आदि-इत्यादि.

आडवाणी को देश का पीएम बताने संबंधी उत्तर पर राजीव शुक्ला को पत्रकारों ने भले टोका नहीं, लेकिन बाद में मजे सबने लिए कि आखिर एक पत्रकार टर्न्ड पोलिटिशियन को ये क्या हो गया है. क्या वे किसी दिमागी बीमारी के शिकार हो रहे हैं, याददाश्त जाने वाली या उनकी जुबान फिसल गई. असल में, राजीव शुक्ला पहले एक सामान्य परिवार से निकले सामान्य किस्म के रिपोर्टर थे. पर तीन-तिकड़म की ताकधिनाधिन के जरिए शनैः शनैः वे सत्ता के गलियारों के पहचाने जाने वाले चेहरे बनते गए. और, अब वे खुद को बहुत बड़ा आदमी मानते हैं. और, खासकर जब किसी जिले में पत्रकारों को अपने मुंह के सामने माइक लगाए देखते हैं तो उन्हें संभवतः अपने पुराने दिन याद आ जाते होंगे और फिर आज के महान दिन के गुमान में वे ओवर कानफिडेंस से भर जाते होंगे. इसी चक्कर में वे यह भूल जाते हैं कि उन्हें क्या कहना है और क्या कह रहे हैं.

शुक्लाजी की गलतबयानी का वीडियो यहां है, क्लिक करें- ये क्या कह गए मिस्टर राजीव शुक्ला

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Anil Pande

    March 2, 2011 at 2:07 pm

    SHARMNAK !

    written by Anil Pande, March 02, 2011
    Rajiv Shukla Aur Inki Patni Ko Patrakar Kyon Kahte Hain Log?

    Ye Satta Ke Dalal Hain, Aur Kuch Nahi. Below average Buddhi Wale. GHAMAND Aur AHANKAR SE BHARE HUE.

    Rajeev Ke Is Bayan Par Unke Saale Ravishakar Prasad (BJP, Spokesman) Ki Tippni Leni Chahiye.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...