Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

ब्‍लैकमेलिंग के आरोपी पत्रकार के खिलाफ पुलिस ने जांच शुरू की

अलीगढ़ में पत्रकारिता की आड़ में ब्‍लैकमेलिंग करने के आरोप में पुलिस ने शाहिद रजा नाम के एक पत्रकार को पकड़ा है. इन पर आरोप है कि ये विभिन्‍न तरीकों से धमकी देकर पशु ट्रांसपोर्टरों से पैसे वसूलते थे. पुलिस ने अभी इनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है, इनके ऊपर लगे आरोपों की जांच की जा रही है. इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

अलीगढ़ में पत्रकारिता की आड़ में ब्‍लैकमेलिंग करने के आरोप में पुलिस ने शाहिद रजा नाम के एक पत्रकार को पकड़ा है. इन पर आरोप है कि ये विभिन्‍न तरीकों से धमकी देकर पशु ट्रांसपोर्टरों से पैसे वसूलते थे. पुलिस ने अभी इनके खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है, इनके ऊपर लगे आरोपों की जांच की जा रही है. इसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

चैनल 2 में काम करने वाले शाहिद रजा पत्रकार होने के साथ कुछ और संगठनों के पदाधिकारी भी हैं. इन पर आरोप है कि ये पशुओं को ले जाने वाले ट्रकों को रोककर धमकाते थे. जो ट्रक चालक इन्‍हें पैसा दे देता था उसे छोड़ देते थे, पैसे न देने वाले ट्रक चालकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते थे. इनके खिलाफ ऐसी ही एक ब्‍लैकमेलिंग की शिकायत के बाद अलीगढ़ की बन्‍ना देवी पुलिस ने इन्‍हें पकड़ा है.

बन्‍ना देवी के कोतवाल वीरपाल सिंह सिरोही ने बताया कि शाहिद रजा यहां से परिवहन होकर जाने वाले ट्रकों को जगह-जगह रोककर जांच-पड़ताल करते थे. नियमानुसार एक वाहन पर नौ से ज्‍यादा पशु नहीं ले जाया जा सकता. इसी तरह जब किसी ट्रक पर इससे ज्‍यादा पशु होते तो ये उन चालाकों को धमकी देते थे, जो चालक इनको पांच से दस हजार दे देता था. उसको ये लोग छोड़ देते और जो चालक इनके झांसे में नहीं आता, उसकी कैमरा निकालकर खबरें बनाने लगते थे. कई बार ट्रक चालकों ने पुलिस से शिकायत की थी.

उन्‍होंने बताया कि कई बार शाहिद रजा भी ओवरलोड पशु वाहनों की सूचना पुलिस को दी थी, जिसे पुलिस का सहयोग करने की नीयत से दी गई जानकारी मानकर ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी. उन्‍होंने बताया कि अपुष्‍ट जानकारी है कि इनके खिलाफ बुलंदशहर में भी ऐसे ही कुछ मामले दर्ज हैं. इसकी जांच करवाई जा रही है. इनके अन्‍य क्रियाकलापों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. उन्‍होंने बताया कि फिलहाल इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है ना ही गिरफ्तार किया गया है. जांच के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. shamim ekbal

    March 4, 2011 at 10:57 am

    patkaro ke khilaf ranjishan bhi mamle darz karaye ja sakte hai isliye unke khilaf janch k bad hi koi niskarsh nikalna uchit hoga . 1 nispachh aur pardarshi wyawastha me sachh samne aa sakta hai . mahaul aisa ban raha hai ki is hamam me sabhi nange hai , samaz ke liye ye khtrnak sanket hai .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...