आर्यन टीवी, पटना से तीन लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. चैनल को बॉय बोलने वालों में आशिक इकबाल, अरुण तिवारी और गौतम मिश्रा शामिल हैं. तीनों लोग आउटपुट से जुड़े हुए थे. इन लोगों ने अपनी नई पारी कहां से शुरू की है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में और लोग इस्तीफा दे सकते हैं.











