Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

संजय पाठक ने हेडलाइंस टुडे से इस्‍तीफा दिया

संजय पाठकखबर है कि संजय पाठक ने टीवी टुडे ग्रुप के हेडलाइंस टुडे से इस्‍तीफा दे दिया है. वे हेडलाइंस टुडे में एसोसिएट एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पर चर्चा है कि वे किसी दूसरे प्रोजेक्‍ट से जुड़ने वाले हैं. टीवी टुडे ग्रुप के साथ ये उनकी दूसरी पारी थी.

संजय पाठकखबर है कि संजय पाठक ने टीवी टुडे ग्रुप के हेडलाइंस टुडे से इस्‍तीफा दे दिया है. वे हेडलाइंस टुडे में एसोसिएट एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. पर चर्चा है कि वे किसी दूसरे प्रोजेक्‍ट से जुड़ने वाले हैं. टीवी टुडे ग्रुप के साथ ये उनकी दूसरी पारी थी.

संजय हेडलाइंस टुडे आने से पहले सहारा समय से जुड़े हुए थे. वे वहां कंटेंट एडिटर हुआ करते थे. करीब सात वर्षों तक संजय आजतक में इसके पहले रहे हैं. पाठक तब ‘आजतक’ में रिसर्च और प्लानिंग का काम संभाल रहे थे. आजतक के बाद संजय पाठक ‘समय’ के साथ जुड़े जहां उन्होंने आउटपुट का जिम्मा संभाला था. ‘समय’ की टीआरपी और कार्यप्रणाली को पटरी पर लाने में संजय पाठक का अहम योगदान माना जाता रहा है. संजय पाठक को मीडिया में 17 सालों का अनुभव है और इससे पहले वे कई विभिन्न संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

संजय को साहित्य का शौक है. हिंदी कविता उनकी दीवानगी है. वे आजकल भारतीय चुनाव प्रणाली पर एक किताब भी लिख रहे हैं जो शीघ्र ही आनेवाली है. झारखंड के लातेहार जिले के रहने वाले संजय जैन टीवी, सी वोटर और आंखों देखी में भी काम कर चुके हैं. भावी योजनाओं के बारे में जानने के लिए जब संजय के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो वो अनअवलेबल बताता रहा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...