पिछले दिनों दैनिक भास्कर, लुधियाना से इस्तीफा देने वाले न्यूज एडिटर सतीश श्रीवास्तव ने अपनी नई पारी शुरू की है. वे हरिभूमि रोहतक से जुड़ने जा रहे हैं. उन्हें यहां भी न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी दी जाएगी. वे भास्कर से पहले अमर उजाला से जुड़े हुए थे. अमर उजाला को पंजाब तथा यूपी में अपनी सेवाएं दीं. दैनिक जागरण, प्रभात खबर को भी अपनी सेवांए दे चुके हैं.
दैनिक भास्कर, भोपाल से अशोक चतुर्वेदी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर सब एडिटर थे. इन्होंने अपनी नई पारी प्रदेश टुडे के साथ शुरू की है. उन्हें यहां सिटी डेस्क पर रखा गया है. अशोक भास्कर के अलावा कई हिंदी दैनिकों में काम कर चुके हैं.












Mohit
March 11, 2011 at 9:33 pm
Satish….sir
bahut bahut badai….
Mohit
March 11, 2011 at 9:34 pm
Satish….sir
bahut bahut badai….
upendra rai
March 16, 2011 at 8:17 pm
Sir,
bahut-bahut badhai.