हिंदुस्तान टाइम्स, बरेली में आंतरिक फेरबदल किए गए हैं. एचटी सिटी की इंचार्ज भावना बल से जिम्मेदारी ले ली गई है. उनकी जगह एचटी सिटी की जिम्मेदारी शिल्पी रस्तोगी को सौंप दी गई है. अब से अंकित यादव, वैशाली और फोटोग्राफर रोहित जाट भावना की जगह शिल्पी को रिपोर्ट करेंगे. अब भावना बल केवल एचटी के लिए लिखेंगी.
गौरतलब है कि सात महीने पहले जब एचटी सिटी बरेली का प्रकाशन शुरू हुआ था तब भावना को आगरा से यहां का इंचार्ज बनाकर भेजा गया था. शुरू में एचटी का सर्कुलेशन सात हजार था, जो अब घटकर मात्र पच्चीस सौ रह गया है. बताया जा रहा है कि बरेली के जीएम सम्राट नायक के हस्तक्षेप के बाद एचटी की आरई सुनीता ऐरन ने यह आदेश जारी किया है.












santos
March 10, 2011 at 3:41 pm
HT ki bikri kam hone ke liye Gm Samrat nayak jimmedar hai. BHawna ko hatane ke pichhe Samrat nayak ki napasandgi hai. Samrat .nayak शिल्पी bechari par raham karna. nayak ji Bhawna ko Smt Aeran se hatwakar behatar daw chala hai.