Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

भास्कर से कानूनी जंग में लीड लिए हैं चार पत्रकार

कोर्ट के आदेश के बाद से बिलासपुर आफिस में ड्यूटी कर रहे

कोर्ट के आदेश के खिलाफ भास्कर की याचिका खारिज

दैनिक भास्कर, बिलासपुर प्रबंधन को छंटनी के शिकार पत्रकारों ने पानी पिला रखा है। छंटनी के शिकार पत्रकारों में से चार ने भास्कर प्रबंधन पर पिछले दिनों मुकदमा ठोंक दिया था। कोर्ट ने तब इन पत्रकारों के मामले के निपटने तक भास्कर प्रबंधन को इन्हें काम पर रखने और कहीं तबादला न करने का आदेश दिया था। परेशान भास्कर प्रबंधन ने इस आदेश को द्वितीय व्यवहार न्यायालय के यहां चुनौती दी और इसे खारिज करने का अनुरोध किया। पत्रकारों के वकील पं. विजय मिश्रा ने लंबी बहस की। 23 जनवरी को विद्वान न्यायाधीश ने भास्कर प्रबंधन की अपील खारिज कर दी।

जज ने सप्तम व्यवहार न्यायाधीश के अंतरिम राहत आदेश को न्यायपूर्ण बताया। इस आदेश से छंटनी के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे चारों पत्रकारों के हौसले बुलंद हुए हैं। इन सभी पत्रकारों ने भारतीय न्याय व्यवस्था के प्रति आस्था जताते हुए कहा कि पीड़ितों को यहां न्याय मिलता है, यह पूरी तरह साबित हो गया है।

उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर 2008 को छंटनी के विरोध में आठ पत्रकारों के सामूहिक अवकाश पर जाने से नाराज भास्कर प्रबंधन ने इनमें से छह का तबादला अन्यत्र कर दिया जबकि दो पत्रकारों शरद पांडेय व मनोज व्यास को टर्मिनेट कर बाहर का रास्ता दिखा दिया। मनोज व्यास ने भास्कर के फैसले का विरोध करने का साहस नहीं दिखाया लेकिन शरद पांडेय ने इसे लेकर न्यायालय में गुहार लगाई। दो पत्रकार योगेश्वर शर्मा और पारस पाठक भास्कर के ब्यूरो आफिस अंबिकापुर व जांजगीर-चांपा में कार्य कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनेक साथ इन आफिसों में अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है। इन लोगों के सामूहिक अवकाश पर जाने को लेकर अभी तक प्रताड़ित किया जा रहा है। बचे हुए चार पत्रकारों शैलेंद्र पांडेय, यासीन अंसारी, रमण किरण व सुनील शर्मा वर्तमान में कोर्ट के आदेश पर दैनिक भास्कर के बिलासपुर स्थित कार्यालय में कार्यरत हैं। उनकी ससम्मान वापसी पर बिलासपुर प्रेस क्लब परिवार ने खुशी जाहिर की है। एक प्रिंटिंग प्रेस के संचालक ने पत्रकारों के इस क्रांतिकारी कदम को पुस्तक का रूप देकर हमेशा के लिए यादगार बनाए रखने की बात कही है।

इस मामले से जड़ी पहले की खबरों के लिए क्लिक करें—

छंटनी के खिलाफ सात पत्रकार सामूहिक अवकाश पर 

बिलासपुर के पत्रकारों ने भास्कर पर मुकदमा ठोंका 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...