Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘संडे नईदुनिया’ आज से पांच नए शहरों में लांच

संडे नईदुनिया16 पेज के साप्ताहिक अखबार और 48 पेज की पत्रिका के रूप में ‘संडे नईदुनिया’ का प्रकाशन आज से पांच राज्यों की राजधानियों- लखनऊ, चंडीगढ़, पटना, देहरादून और जयपुर से भी होने लगा है। इसका प्रथम लोकार्पण दिल्ली-एनसीआर में किया गया था। यह पत्रिका जल्द ही रांची और मुंबई से भी प्रकाशित होगी। उल्लेखनीय है कि नई दुनिया ग्रुप मंदी में भी अपना विस्तार अभियान जारी रखे हुए है। कुछ महीनों पहले नई दिल्ली से नई दुनिया अखबार की लांचिंग हुई। 

संडे नईदुनियाउसी समय संडे नईदुनिया के कई शहरों से लांच करने घोषणा की गई थी। इस ग्रुप ने ‘संडे नईदुनिया’ के रूप में मैग्जीन और साप्ताहिक अखबार को आज पांच राज्यों की राजधानियों से लांच कर दिया है। दिल्ली को मिला लें तो यह अब कुल छह बड़े शहरों के पाठकों के हाथों में पहुंच चुका है। कंपनी के मुताबिक संडे नई दुनिया सामान्य अखबारों से हटकर विशेष खोजपूर्ण खबरों से भरा हुआ है। अखबारों की दुनिया में साप्ताहिक अखबार के साथ पत्रिका का यह अनूठा प्रयोग है। छह जगहों से संडे नई दुनिया के प्रकाशन के साथ इसकी प्रसार संख्या का लक्ष्य करीब तीन लाख रखा गया है। नई दुनिया अखबार के प्रधान संपादक आलोक मेहता हैं जबिक संडे नई दुनिया विष्णु नागर के नेतृत्व में निकल रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...