Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दीपक, केके, आशीष एवं लखन ने हिंदुस्‍तान से नई पारी शुरू की

प्रभात खबर, धनबाद से इस्‍तीफा देकर चार लोगों ने हिंदुस्‍तान के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. इस्‍तीफा देने वालों में दीपक कुमार सिन्‍हा, केके सुनील, आशीष अम्‍बष्‍ट और लखन कुमार शामिल हैं. चारों ने धनबाद में ही ज्‍वाइन किया है.

प्रभात खबर, धनबाद से इस्‍तीफा देकर चार लोगों ने हिंदुस्‍तान के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. इस्‍तीफा देने वालों में दीपक कुमार सिन्‍हा, केके सुनील, आशीष अम्‍बष्‍ट और लखन कुमार शामिल हैं. चारों ने धनबाद में ही ज्‍वाइन किया है.

दीपक कुमार सिन्‍हा प्रभात खबर में चीफ कॉपी राइटर थे. हिंदुस्‍तान में इन्‍हें सीनियर कॉपी राइटर बनाया गया है. हिंदुस्‍तान के साथ इनकी दूसरी पारी है. इन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 में जागरण से की थी. यहां से हिंदुस्‍तान चले गए थे. इसके बाद प्रभात खबर ज्‍वाइन कर लिया था.

केके सुनील प्रभात खबर में कॉपी राइटर के पद पर थे. इन्‍हें हिंदुस्‍तान में भी वही जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. इन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत 2001 में रांची एक्‍सप्रेस के साथ की थी. इसके बाद लोकायत, सीनियर इंडिया, बिहार खबर एवं राष्‍ट्रीय सहारा को झारखंड तथा बिहार में अपनी सेवाएं दीं. प्रभात खबर ज्‍वाइन करने से पहले वे नवभारत, जबलपुर के साथ जुड़े हुए थे.

आशीष अम्‍बष्‍ट ने भी इस्‍तीफा दे दिया है. वे प्रभात खबर में स्ट्रिंगर थे. इन्‍हें हिंदुस्‍तान में सुपर स्ट्रिंगर बनाया गया है. इन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत 2000 में जागरण के साथ की थी. इसके बाद हिंदुस्‍तान चले गए थे. यहां से इस्‍तीफा देने के बाद प्रभात खबर से जुड़ गए थे. हिंदुस्‍तान संग यह इनकी दूसरी पारी है.

प्रभात खबर से इस्‍तीफा देने वाले लखन कुमार स्ट्रिंगर थे. हिंदुस्‍तान में भी इन्‍होंने सेम पोस्‍ट पर ज्‍वाइन किया है. लखन ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में धनबाद के स्‍थानीय चैनल आई व्‍यू के साथ की थी. इसके बाद प्रभात खबर से जुड़ गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Md. Mustafa (Raja)

    March 16, 2011 at 4:04 pm

    Congratulations.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...