मुम्बई। भारतीय पाठक सर्वेक्षण की मुम्बई में जारी ताजा सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक पत्रिका समूह एक करोड़ 82 लाख 36 हजार कुल पाठक संख्या के साथ हिन्दी के शीर्ष पांच समाचार पत्रों में अपना स्थान कायम किए हुए है। राजस्थान पत्रिका लगातार राजस्थान का सिरमौर तो बना हुआ ही है उसी के पत्रिका ने पिछली तिमाही में 6.16 लाख नए पाठक जोड़ते हुए मध्यप्रदेश में सर्वाघिक तेज बढ़त वाले अखबार का गौरव बरकरार रखा है।
भारतीय पाठक सर्वेक्षण की मुम्बई में जारी ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार पत्रिका समूह को देश के किसी भी भाषा के पहले आठ अखबारों में स्थान मिला है। इन आंकड़ों में पत्रिका के ग्वालियर व जबलपुर संस्करणों के आंशिक आंकड़े शामिल हैं जबकि पिछले साल ही शुरू किए गए छत्तीसगढ़ में पत्रिका के संस्करणों को शामिल नहीं किया गया है।
मध्यप्रदेश में अर्जित जबरदस्त विश्वास : पत्रिका ने धमाका मध्यप्रदेश में किया है। करीब ढाई वर्ष पहले भोपाल से पहला संस्करण शुरू कर समूचे मध्यप्रदेश पर छाए पत्रिका ने वर्ष 2010 की अंतिम तिमाही में वहां 6.16 लाख नए पाठक जोड़े हैं। इससे पहले की तिमाही में यह आंकड़ा 4.50 लाख पाठकों का था। इस तरह से पत्रिका मध्यप्रदेश में भी बढ़त की सर्वाघिक रफ्तार वाला अखबार बना हुआ है।
पत्रिका ने गत वर्ष छत्तीसगढ़ में भी प्रवेश कर पाठकों का जबर्दस्त विश्वास अर्जित किया है। मध्यप्रदेश- छत्तीसगढ़ में अल्पसमय में ही पत्रिका को पाठकों का जो स्नेह मिला है वह पाठकों का पत्रिका की निर्भीक लेखनी पर भरोसा दर्शाता है। वहां पत्रिका ने हर मुद्दे पर जनता की आवाज उठाई तथा पीडितों को राहत दिलाने का काम किया। साभार : राजस्थान पत्रिका












lovely
March 15, 2011 at 8:20 am
It is good news for patrika that he is the only newspaper in rajasthan which takes place at number one. It is also shine part of that patrtika received good response from the readers of MP. Hope this newspaper and group will rise upto the height of Moon. If the partika family gives reward of number one ranking in Rajasthan and eighth number in India to the employees in form of some financial benefit than the happiness of the patrika family is go high. Hope patrika management share his happiness between the employees and the organization
vipul rege
March 15, 2011 at 10:36 am
MATLAB KOTHARI SHOPPING MALL KO AUR NAYE AUR JYADA ANDHE COUSTOMER MIL GAYE HAI. AB INKI NAI DUKANE MP ME BHI SAJNE LAGI HAI.
Harish Sharma
March 16, 2011 at 9:42 pm
Patrika ki quality bhi dekho, kewal quantity mat dekho……..
vipul
March 19, 2011 at 5:16 am
lovely patrika me kaam karte ho to sahi naam kyo nahi bata rahe. beta ye chambal ke daku hai. inki aukat isse jyada kuch nahi
Sunil Jain
April 22, 2011 at 10:07 am
Kesargarh ki Tarah yah bhi sarvekshan FARJI kharid leya hi