Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

डा.राधेश्‍याम शुक्‍ल को रामनाथ गोइन्‍का पत्रकार शिरोमणि पुरस्‍कार

[caption id="attachment_19843" align="alignleft" width="85"]आरएस शुक्‍लाडा. आरएस शुक्‍ला [/caption]हैदराबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक श्रृंखला “स्वतंत्र वार्ता” के समूह संपादक डॉ. राधेश्याम शुक्ल को सन 2011 के “रामनाथ गोइन्का पत्रकार शिरोमणी पुरस्कार” से नवाजा जाएगा. पुरस्कार के रूप में डॉ. शुक्ल को 51 हजार रुपये नकद, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. यह जानकारी कमला गोइन्का फाउन्डेशन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति श्याम सुन्दर गोइन्का ने दी है.

आरएस शुक्‍ला

डा. आरएस शुक्‍ला

हैदराबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक श्रृंखला “स्वतंत्र वार्ता” के समूह संपादक डॉ. राधेश्याम शुक्ल को सन 2011 के “रामनाथ गोइन्का पत्रकार शिरोमणी पुरस्कार” से नवाजा जाएगा. पुरस्कार के रूप में डॉ. शुक्ल को 51 हजार रुपये नकद, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. यह जानकारी कमला गोइन्का फाउन्डेशन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञाप्ति श्याम सुन्दर गोइन्का ने दी है.

इससे पूर्व सन 2009 मे श्रीकांत पराशर एवं 2010 में नवभारत टाइम्स के पूर्व संपादक विश्च्नाथ सचदेव जी को यह पुरस्‍कार दिया गया था. श्‍याम सुन्‍दर ने बताया कि यह पुरस्कार इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों को दिया जाता है. उल्‍लेखनीय है कि एक वर्ष इलेक्‍ट्रॉनिक्स एवं दूसरे वर्ष प्रिंट मीडिया के लोगों को दिया जा रहा है. उनके मुताबिक हिंदीतर भाषी क्षेत्रों के हिंदी पत्रकारों एवं दूसरे वर्ष हिंदी भाषी क्षेत्रों के हिंदी पत्रकारों को यह पुरस्‍कार दिया जाता है. जिसके तहत डॉ. राधेश्याम शुक्ल को सन 2011 का यह पुरस्कार दिया जा रहा है.

मूलतः अयोध्या के रहने वाले डॉ. शुक्ल पिछले 41 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता से जुड़े़ हैं. इन्‍होंने फैजाबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक “जनमोर्चा “से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. बाद में डॉ. शुक्ल ने वहीं से प्रकाशित हिंदी दैनिक “हमलोग” में संपादक बने. उसके बाद मेरठ से प्रकाशित “अमर उजाला” एवं दैनिक जागरण को अपनी महत्त्वपूर्ण सेवाएं दीं. जनवरी 1998 में हैदराबाद से प्रकाशित हिंदी दैनिक “स्वतंत्र वार्ता ” में समूह संपादक बने. विदित हो कि “स्वतंत्र वार्ता” का प्रकाशन हैदराबाद के आलावा निज़ामाबाद एवं विशखापत्‍तनम से भी होता है. डॉ. शुक्ल द्वारा लिखित पुस्तक “रामजन्म भूमि का प्रमाणिक इतिहास” काफी लोकप्रिय रहा है.

श्री गोइन्का के मुताबिक केरल के वरिष्‍ठ साहित्यकार डॉ. एनई विश्वनाथ अय्यर को “गोइन्का हिंदी साहित्य सारस्वत सम्मान” तथा “बाबूलाल गोइन्का हिंदी साहित्य पुरस्कार” चेन्नई के डॉ एम शेषन को उनकी लोकप्रिय कृति “तमिल संगम” के लिए दिया गायेगा. इन्‍हें पुरस्कार के स्‍वरूप 21000 रुपये नकद, शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. mahesh rastogi

    March 17, 2011 at 7:16 pm

    सर बहुत बहुत बधाई.

  2. mukesh pande

    March 16, 2011 at 5:47 pm

    bdhai

  3. PUKHRAJ

    March 16, 2011 at 5:54 pm

    Badayee ho, Yogya sampadak ko ye samman mil raha hai. Dr. Shukla ne dhkshin Bharat me Hindi patrakarika ko naye Unchayee or disha di hai. Sam-samyeek vishyon par unki sampadkiye or Ravivar ka aank behad Gyanvardhak or Preranadayak hota hai. Aise yashaswi Sampadak ko mera vandan.

  4. Sant Ram Pandey

    March 19, 2011 at 10:15 am

    Bhai Sahab
    Aapko RAMNATH GOINKA PATRKAR SIROMANI Puraskar ke liye
    Bahut Bahut Badhayee.
    Santram Pandey
    Meerut

  5. Balesh Tiwari, Dainik Bhaskar, Nagpur

    March 22, 2011 at 4:30 pm

    badhayi ho sir, aapko award minle ki khabar milane par khusi huyi, isi tarah aapko aur award milta rahe. ek bar phir badhayi

  6. vikram suryawanshi

    April 8, 2011 at 5:37 am

    Sir, apko bahut-bahut badhaai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...