Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

टीआरपी के चक्कर में अंधविश्वास की खेती कर रहे चैनल

जाने माने तर्कशास्त्री सनल इडामारुकु का कहना है टीआरपी के चक्कर में मीडिया का एक तबका अंधविश्वास को काफी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया चाहे तो अंधविश्वास को दूर करने में अच्छी भूमिका निभा सकता है, लेकिन कुछ लोग इस जिम्मेदारी को नहीं समझते। मीडिया चाहे तो इस मामले में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए लोगों को कई स्तरों पर जागरुक कर सकता है, उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित कर सकता है।

जाने माने तर्कशास्त्री सनल इडामारुकु का कहना है टीआरपी के चक्कर में मीडिया का एक तबका अंधविश्वास को काफी बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया चाहे तो अंधविश्वास को दूर करने में अच्छी भूमिका निभा सकता है, लेकिन कुछ लोग इस जिम्मेदारी को नहीं समझते। मीडिया चाहे तो इस मामले में सकारात्मक भूमिका निभाते हुए लोगों को कई स्तरों पर जागरुक कर सकता है, उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित कर सकता है।

न्यूज़ एक्सप्रेस के मंथन कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत में सनल ने कहा कि देश की तरक्की तभी संभव है जब अंधविश्वास का जड़ से खात्मा हो, लेकिन हालत यह है कि लोगों में भ्रम फैलाकर और उन्हें तरह तरह से डरा कर पैसे ऐंठने का काम हो रहा है।

अंध विश्वास के खिलाफ लंबे अरसे से अलख जगाने वाले सनल ने बताया कई बार डायन आदि बता कर औरतों को मारने का मामला सामने आता है, लेकिन अगर उन घटनाओं की तह में जाएं तो पता चलता है कि असली वजह संपत्ति की लड़ाई है। ऐसे लोगों की संपत्ति हड़पने के लिए स्थानीय स्तर पर राजनीति की जाती है और इलाके के किसी व्यक्ति को ओझा के तौर पर पेश कर किसी खास औरत को निशाना बनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि लोगों के बीच फैला अंधविश्वास धार्मिक बाबाओं की राजनीति का हथियार बनता जा रहा है। ऐसे बाबा लोगों में भ्रम फैलाकर बाबाओं के अलग-अलग संगठन अपने वर्चस्व की लड़ाई लड़ते हैं। धर्म की राजनीति पर चर्चा के दौरान सनल ने कहा कि हिंदुत्व से जुड़ी कई राजनीतिक पार्टियां इन बाबाओं के जरिए अपना हित साधने में लगी हुई हैं। ज्योतिष को भी सिरे से खारिज करते हुए इडामारुकु ने कहा कि ज्योतिष कहीं से भी विज्ञान से जुड़ा नहीं है। ज्योतिष के माध्यम से भी लोगों को मनोवैज्ञानिक तौर पर ठगने का ही काम चल रहा है।

मंथन में सनल ने कई घटनाओं के जरिये अपनी बात रखी और उसके समर्थन में अपने तर्क पेश किये। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास को खत्म करने में पहली जरूरत लोगों में शिक्षा और जागरुकता लाना है। सनल मानते हैं कि तर्क की कसौटी पर कसकर ही बात मानने की समझ लोगों में विकसित करनी होगी। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. nikhil

    March 17, 2011 at 1:34 pm

    tarafa ki spelling galat hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...