Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

युवती बन गई चंडी : मनचले को सरे बाजार चप्‍पलों से धुना

अब बिहार में मनचलों की खैर नहीं हैं. यहां भी लड़कियां अपनी हिफाजत और सुरक्षा खुद करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो चुकी हैं. इसका उदाहरण देखने को मिला बक्‍सर में. अचानक भरी बाजार में एक लड़की ने चप्‍पल उतारा और एक सज्‍जन की धुनाई शुरू कर दी. बाजार में हलचल मच गई. चप्‍पल खाने वाले जनाब मिमियाते रहे पर उनके मुंह से बोल नहीं फूट रहे थे. लोगों को कुछ समझ में नहीं आया, जब पूछताछ हुई तो पता चला कि जनाब ने लड़की को छेड़ा था.

अब बिहार में मनचलों की खैर नहीं हैं. यहां भी लड़कियां अपनी हिफाजत और सुरक्षा खुद करने के लिए मानसिक रूप से तैयार हो चुकी हैं. इसका उदाहरण देखने को मिला बक्‍सर में. अचानक भरी बाजार में एक लड़की ने चप्‍पल उतारा और एक सज्‍जन की धुनाई शुरू कर दी. बाजार में हलचल मच गई. चप्‍पल खाने वाले जनाब मिमियाते रहे पर उनके मुंह से बोल नहीं फूट रहे थे. लोगों को कुछ समझ में नहीं आया, जब पूछताछ हुई तो पता चला कि जनाब ने लड़की को छेड़ा था.

ये लड़की बाजार से अपने घर जा रही थी. इसी बीच वो थाने से लगभग सौ मीटर पहले पहुंची ही थी कि एक मनचले ने उस पर फब्तियां कसी. लड़की अनसुना करके आगे बढ़ गई. तब इस जनाब का हिम्‍मत थोड़ी और बढ़ गई और इन्‍होंने उसके साथ छेड़खानी कर दी. फिर क्‍या था लड़की ने उतारी अपनी सैंडिल और शुरू कर दिया दे दनादन. जमकर उनकी चप्‍पलों से सुताई की.

बक्‍सर

सरेआम एक युवक की पिटाई का नजारा देख लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई. मौके पर काफी संख्‍या में भीड़ इकट्ठी हो गई. इसके बाद भी लड़की उनको चपलियाती रही. किसी तरह लोगों ने मनचले को बचाया. चपलियाने का कारण पूछा तो पता चला कि इन्‍होंने छेड़खानी की थी. भीड़ ने भी जनाब को दो-चार थप्‍प्‍ड़ रसीद किया. बाद में इन्‍होंने अपनी गलती के लिए माफी मांगकर अपनी जान छुड़ाई. लड़की ने चेतावनी देकर छोड़ दिया. मजेदार बात यह ही कि थाने में मात्र सौ दूरी पर यह घटना घटी पर पुलिस वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. xyx

    March 18, 2011 at 7:02 am

    aap ko lagta hai ki hamafre desh ki police kuch karti bhi hai

  2. amit singh

    March 18, 2011 at 9:08 am

    brevo aaj hamare samaj me aise hi jabanj ladkio ki awasyakta hai. taki koi bhi manchala kisi ladki ki taraf galat nigah na utha sake.

  3. Ram Kumar Savita

    March 18, 2011 at 9:46 am

    Bahadur Beti Tujhe Salam.

  4. pappu pandit

    March 18, 2011 at 2:16 pm

    आज़ाद भारतवासियों के लिए सोचने का विषय है कि बिटिया ने सैंडिल क्यों उठाया ? अंग्रेजो ने अपनी मंशा को पूरा करने यानि भारत को गुलाम बनाये रखने के लिए पुलिस बल का गठन कर कानून बनाया आज़ादी के बासठ साल बाद आज भी वही व्यवस्था है | झाँसी की रानी (बिटिया) तलवार नही रख सकती | तलवार रखना कानूनन अपराध है | आज के दौर में सैंडिल ही सबसे बड़ा हथियार है | राह चलते आवारा लोगो की यही सच्ची सेवा है | भैया …….. पुलिस उतना ही काम करतीं है जिस प्रकार इलाके के आका (नेता जी या अफसरान) का हुक्म होता है | बेटिया सैंडिल को हथियार बनाकर अपना काम करे और पुलिस अपना | चंडी की वीरता को नमन ……….. |

  5. mahesh

    March 18, 2011 at 4:50 pm

    chalo is manchale ko kuch aaram mila hoga – bechara

  6. Sunil Kumar

    March 23, 2011 at 7:49 am

    Well done beta

  7. Sunil Kumar

    March 23, 2011 at 7:49 am

    Well done brave girl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...