Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कहिन

आलोक तोमर से कुछ दिनों पहले तीन घंटे वाली मेरी पहली मुलाकात

यश जी प्रणाम, भड़ास4मीडिया पर आलोक जी के स्वास्थ्य से सम्बन्धित खबर पढ़ी. कुछ कहते नहीं बन रहा है. अभी चंद रोज़ पहले ही जब मैं बरेली से दिल्ली पहुंचा तो आपके साथ उनके घर गया था, उनसे मिलने की लंबे समय से दबी पड़ी इच्छा को पूरी करने. वे तब भी बीमार ही थे, पर स्वस्थ होने को आतुर लग रहे थे.

यश जी प्रणाम, भड़ास4मीडिया पर आलोक जी के स्वास्थ्य से सम्बन्धित खबर पढ़ी. कुछ कहते नहीं बन रहा है. अभी चंद रोज़ पहले ही जब मैं बरेली से दिल्ली पहुंचा तो आपके साथ उनके घर गया था, उनसे मिलने की लंबे समय से दबी पड़ी इच्छा को पूरी करने. वे तब भी बीमार ही थे, पर स्वस्थ होने को आतुर लग रहे थे.

उन तीन घंटो के दौरान मैं तो अधिकतर समय मूकदर्शक ही बना रहा और देखता रहा कैसे बातों के दौरान उनके हाव-भाव बदले, अपनी माँ से नज़र बचाते हुए कैसे उन्होंने आधी प्याली जूस नीचे फेंक दिया, और जब आपने कहा कि डेटलाइन इंडिया पर एक-दो खबरें तो जाती रहनी चाहिये, भले आप न लिखे, कोई और करे, तो कैसे उन्होंने झट से मैम (अपनी पत्नी सुप्रियाजी) से कहा कि बिटिया का आईपैड ले के आओ और इन्टरनेट चालू करो. मैं चकित था.

जब हम वहाँ से चले तो एक विश्वास था, मुझे, आपको, मैम को, के सब ठीक होगा. कुछ और भी है जो हमारे प्रयासों से बढ़के है. एक बात और कहूँगा आलोक जी के विषय में जो जीवटता प्रखरता की बात की जाती है उसका स्रोत मैंने देखा. आलोक जी की माता जी. माता जी ने आलोक जी के ना जाने कितने किस्से सुनाये, मुझे तो याद भी नहीं, मैं तो बस आलोक जी के चेहरे पे तैरती बालसुलभ गर्व से भरी हुई मुस्कान को ही देखता रहा.

वो किसी ने कहा है ना “लायी हयात आये, कज़ा ले चली, चले; ना अपनी ख़ुशी से आये ना अपनी ख़ुशी चले. बेहतर तो है यही के ना दुनिया से दिल लगे; पर क्या करें जो काम ना बे-दिल्लगी चले”

अब जब दुनिया से दिल लगाया ही है तो परम पिता से प्रार्थना है के…….आलोक जी को उनका स्वास्थ्य बख्शें वे शीघ्र घर लौटें. वो बालसुलभ मुस्कान फिर से देखनी है, माताजी से उनके और किस्से सुनने है. जो फोटो लिए थे भेज रहा हूँ.

आपका

कुशल प्रताप सिंह

बरेली

आलोकजी

आलोकजी

आलोकजी

आलोकजी

आलोकजी

आलोकजी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. मदन कुमार तिवारी

    March 20, 2011 at 7:30 am

    ओह आलोक तोमर , अच्छे आदमी हीं क्यों चले जाते हैं इस तरह । फ़िर आईये आप किसी न किसी रुप में ,

  2. R Singh

    March 20, 2011 at 7:34 am

    in photo ko dekh kar lagta hai ki jiwan pata nahi kya hai?
    aap ko bata dena chahata ho ki alok ji ko jab cancer hua tha to maine phone par bat ki aur rone laga unhone ka ki kyo rorahe hai mujhase bat karne par aaisa lagta haiu kya ki meri tabiyat kharab hai. mai apne aashu rok nahi pa raha tha wo bole delhi aanba to milana maine unko pranam karke phone kat diya .ye bat unase pahali aur akharti bar hui thi durbhagya tha ki unk darshan kabhi nahi hopaye,

  3. Lalit kothiyal

    March 20, 2011 at 12:43 pm

    bahut dukh hua samachar sunkar. he was a real journalist. He was the person who opend the file of media corporate and politician nexus so openly.

    lmohan
    udtrust pauri garhwal

  4. vishal sharma

    March 21, 2011 at 3:39 am

    जिंदगी बस एक उम्मीद भरी डगर है…मौत एक हक़ीकत है। लेकिन आख़िर दम तक अपने पसंदीदा क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए मौत से रुबरू होने का नसीब कम लोगों को ही मिलता है। आलोक जी आपका जाना दुखद है लेकिन आपका सफ़र सुकुन भी देता है क्योंकि इसमें ये अहसास छिपा है कि अपनी शर्तों पर भी जिदंगी को बख़ूबी जिया जा सकता है। कलम के इस अद्वितीय सिपाही को पूरे सम्मान और गौरव के साथ भावभीनी श्रद्धाजंलि…. विशाल शर्मा,पत्रकार,(जयपुर)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...