साधना न्यूज, रांची से राकेश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सीनियर रिपोर्टर थे. वे अपनी नई पारी रांची में न्यूज11 के साथ की है. उन्हें यहां स्पेशल करेस्पांडेंट बनाया गया है. राकेश पिछले 15 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक लोकल वीडियो पत्रिका प्रतिम्ब के साथ की थी. इसके बाद वे हिंदुस्तान और साधना को अपनी सेवाएं दीं.
आज समाज, सोनीपत से जितेंद्र सहारण ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी पंजाब केसरी, पानीपत के साथ शुरू की है. उन्हें यहां सीनियर रिपोर्टर बनाया गया है. मूलत: जिंद के रहने वाले जितेंद्र इससे पहले भी पंजाब केसरी, सोनीपत में ब्यूरोचीफ के रूप में काम कर चुके हैं. वे सोनीपत में अभी-अभी के ब्यूरो प्रभारी भी रहे. इसके अलावा जितेंद्र ने भास्कर, दैनिक ट्रिब्यून, हिंदुस्तान, हरिभूमि, जगत क्रांति, राष्ट्रीय सहारा को भी अपने सेवाएं दे चुके हैं.
भास्कर, अम्बाला से राकेश चौधरी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. वे अपनी नई पारी आईसीएल एजुकेशन इंस्टीट्यूट ग्रुप से शुरू कर रहे हैं. उन्होंने पीआरओ के पोस्ट पर ज्वाइन किया है. राकेश ने अपने करियर की शुरुआत भास्कर से ही की थी. पिछले एक महीने के भीतर राकेश भास्कर, अम्बाला से इस्तीफा देने वाले चौथे सदस्य हैं.












rakesh chaudhary
April 4, 2011 at 8:11 am
i was here as reporter not sub editor…and second thing i join icl as manager brand promotion and public relation not as pro.. but yess its kind of pro.. but manager is senior post then pro