Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आज, पटना के एनई और आरई को प्रमोशन

पंजाब केसरी, अंबाला से दो लोग भास्कर, पानीपत पहुंचे : राज एक्सप्रेस, भोपाल से दो लोग पीपुल्स समाचार, ग्वालियर गए : टैलेंट पूल के राजेश माली भास्कर, भोपाल के नए सिटी चीफ : कई अखबारों से कई लोगों के इधर उधर होने की सूचना है. ‘आज’ अखबार पटना के न्यूज एडिटर दीपक पांडेय को प्रमोट करके रेजीडेंट एडिटर बना दिया गया है.

पंजाब केसरी, अंबाला से दो लोग भास्कर, पानीपत पहुंचे : राज एक्सप्रेस, भोपाल से दो लोग पीपुल्स समाचार, ग्वालियर गए : टैलेंट पूल के राजेश माली भास्कर, भोपाल के नए सिटी चीफ : कई अखबारों से कई लोगों के इधर उधर होने की सूचना है. ‘आज’ अखबार पटना के न्यूज एडिटर दीपक पांडेय को प्रमोट करके रेजीडेंट एडिटर बना दिया गया है.

आज, पटना में अभी तक रेजीडेंट एडिटर का काम शशि शुक्ला देख रहे थे. शशि को तरक्की देते हुए उन्हें अब इस अखबार का व्यवस्थापक और प्रबंध संपादक बना दिया गया है. दीपक और शशि, दोनों ही लोग लंबे समय से आज अखबार से जुड़े हुए हैं.

दूसरी खबर पंजाब केसरी, अंबाला से है. यहां से दो लोगों के इस्तीफा देने की सूचना है. संदीप शुक्ला और मनोज चौहान ने इस्तीफा दे देकर नई पारी की शुरुआत दैनिक भास्कर, पानीपत के साथ की है. हालांकि पंजाब केसरी वाले इन दोनों लोगों को रोकने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं और पैसे बढ़ाने की बात भी कह रहे हैं पर संदीप व मनोज ने भास्कर ज्वाइन कर लिया है और इनके लौटने की संभावना नहीं है. कहा जा रहा है कि पंजाब केसरी, अंबाला से और लोग भी इस्तीफा दे सकते हैं.

भास्कर के नेशनल टैलेंट पूल के सदस्य राजेश माली को नया कार्यभार दे दिया गया है. उन्हें दैनिक भास्कर, भोपाल का सिटी रिपोर्टिंग हेड बनाया गया है. यह पद रवींद्र कैलाशिया के पत्रिका ज्वाइन करने के कारण खाली पड़ा था.

राज एक्सप्रेस, भोपाल से दो लोगों के इस्तीफा देने की सूचना है. ये हैं हितेश और रामेश्वर.  दोनों लोग पीपुल्स समाचार, ग्वालियर के साथ नई पारी शुरू कर रहे हैं.

मीडिया में आवाजाही, प्रमोशन, ट्रांसफर, पुरस्कार आदि से संबंधित सूचनाएं [email protected] पर मेल कर सकते हैं या फिर 09999330099 पर एसएमएस कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. arjun sharma

    April 29, 2010 at 2:14 pm

    kya yashwant bhai tum bhi baat ka batanged banane walon ke chakkar main aa jate ho. aapne punjab kesari ambala se 2 logon ke jane ki baat se hakampad likh diya. main aajkal punjab kesari se bawasta hoon. humen to yeh bhi nahi pata ki kisi ne regine diya hai. phir sochne wali baat yeh hai ki kya jis sansthaan main 100 se jyada log kaam karte hon wahan se 2 log chale jayen to hukumped mach jata hai? yeh soochna jarooreat se jyada ehmiyat paa gai hai aap logon ke yahan. Arjun Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...