Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

गुडगांव-फरीदाबाद पर ‘अभी-अभी’ की खास नजर

Hallabol in Faridabad

हल्लाबोल : 1000 सर्वेयर्स उतारे, दो दिन में 15000 कापियां बुक 

“अभी-अभी” ने हरियाणा के 13 जिलों को कवर करने के बाद गुडगांव और फरीदाबाद में अपने एक हजार सर्वेयर्स की टीम के साथ ‘हल्ला’ बोल दिया है। सोमवार को गुड़गांव और मंगलवार को फरीदाबाद में सर्वेयर्स की टीम ने जबरदस्त रोड शो के साथ हरियाणा की शान इन दोनों शहरों में दस्तक दी। गुड़गांव में ‘हल्ला बोल’ अभियान की शुरुआत चीफ एडिटर कुलदीप श्योरान की मौजूदगी में हुई।

Hallabol in Faridabad

हल्लाबोल : 1000 सर्वेयर्स उतारे, दो दिन में 15000 कापियां बुक 

“अभी-अभी” ने हरियाणा के 13 जिलों को कवर करने के बाद गुडगांव और फरीदाबाद में अपने एक हजार सर्वेयर्स की टीम के साथ ‘हल्ला’ बोल दिया है। सोमवार को गुड़गांव और मंगलवार को फरीदाबाद में सर्वेयर्स की टीम ने जबरदस्त रोड शो के साथ हरियाणा की शान इन दोनों शहरों में दस्तक दी। गुड़गांव में ‘हल्ला बोल’ अभियान की शुरुआत चीफ एडिटर कुलदीप श्योरान की मौजूदगी में हुई।

उनके साथ ग्रुप एडिटर अजयदीप लाठर सहित अखबार के सभी शीर्ष लोग थे। “अभी-अभी” के करीब 1000 सर्वेयर्स ने गुड़गांव के सभी प्रमुख बाजारों और दूसरे इलाकों में रोड शो किया। हरे रंग की टी-शर्ट पहने सर्वेयेर्स ने शाम तक पूरे गुडगांव में “अभी-अभी” के नाम को गुंजा दिया। इसके बाद टीम ने फरीदाबाद में रोड शो के मार्फत शहर में अपनी धमक सुनाई। पहले दो दिन में ही गुड़गांव-फरीदाबाद में 15000 कॉपी की बुकिंग कर “अभी-अभी” ने इन दोनों जिलों के खाते में एक और रिकॉर्ड दर्ज करवा दिया है।

Hallabol : Road Showइससे पहले गुड़गांव और फरीदाबाद में कभी भी किसी भी अखबार ने दो दिनों में इतनी एडवांस बुकिंग नहीं की है। हरियाणा के इन दोनों बड़े शहरों में अपनी जोरदार एंट्री के साथ ही “अभी-अभी” ने जता दिया है कि उसके इरादे पूरे हरियाणा को एक साथ कवर करने का है।

ध्यान रहे कि दैनिक भास्कर ने वर्ष 2000 में जब हरियाणा में लान्चिंग की थी तो तब भास्कर भी फरीदाबाद और गुड़गांव को पूरे हरियाणा के साथ नहीं रख पाया था और इन दोनों जिलों में उसने अखबार लॉन्च करने के काफी समय बाद लांचिंग की थी। लेकिन “अभी-अभी” एक साथ पूरे हरियाणा की तस्वीर हर शाम को अपन पाठकों को दिखाने के वादे को पूरा करने के लिए बेताब दिख रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...