Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

‘अभी-अभी’ का प्रकाशन रुकवाने नोएडा पहुंची हरियाणा पुलिस

गुंडागर्दी पर उतरी हरियाणा पुलिस : हरियाणा की मीडिया भी हुई एकजुट : हरियाणा पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है. पुलिस अब अपने दामन में दाग दिखाने वाले अखबार ‘अभी-अभी’ के नोएडा वाले प्रेस में अखबार की प्रिंटिंग रुकवाने के लिए दल-बल के साथ पहुँच गई. पहले तो हरियाणा पुलिस ने वहां के प्रिंटर को फ़ोन पर धमकाया, लेकिन जब वे नहीं माने तब मधुबन पुलिस नोएडा पहुंच गयी और वहां पर डेरा डाल दिया.

गुंडागर्दी पर उतरी हरियाणा पुलिस : हरियाणा की मीडिया भी हुई एकजुट : हरियाणा पुलिस अब गुंडागर्दी पर उतर आई है. पुलिस अब अपने दामन में दाग दिखाने वाले अखबार ‘अभी-अभी’ के नोएडा वाले प्रेस में अखबार की प्रिंटिंग रुकवाने के लिए दल-बल के साथ पहुँच गई. पहले तो हरियाणा पुलिस ने वहां के प्रिंटर को फ़ोन पर धमकाया, लेकिन जब वे नहीं माने तब मधुबन पुलिस नोएडा पहुंच गयी और वहां पर डेरा डाल दिया.

अपने दामन के दाग में उलझी पुलिस ये भूल गयी कि नोएडा हरियाणा में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में पड़ता है.  मुझे जब इसकी जानकर हुई तो मैंने तुरंत नोएडा के एसएसपी अशोक कुमार से बात की. उन्होंने मामला देखने की बात कही. इसके बाद वहां के प्रिंटिंग प्रेस के मालिक से बात की तो उन्होंने बोला कि कल से ही ये हरियाणा पुलिस यहां पर डेरा डाले है और अखबार को प्रिंट नहीं करने की बात कह रहे हैं.

उधर इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है. कल शाम को इनेलो के 31 विधायकों सहित पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के राज्यपाल से मुलाक़ात की और मामले की जांच करवाने की बात कही. सबसे अलग बात ये कि पुलिस ने बिना जांच किये ही मेरा भी नाम डाल दिया, जो उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है.

पुलिस की इस कार्रवाई से हरियाणा के पत्रकार स्तब्ध हैं. इस मामले को दैनिक जागरण ने 15 दिसम्बर के अंक में फर्स्ट पेज पर प्रकाशित किया है, वहीं भास्कर ने तो यहां तक लिख दिया कि ‘आरोपी पुलिस और जाँच भी पुलिस को’. अमर उजाला, दैनिक ट्रिब्यून, गंगापुत्र टाइम्स, पंजाब केसरी सहित सभी अखबारों ने हम लोगों पर हुए मुकदमे की खबर छापी है. अब देखते हैं कि हुड्डा सरकार इस मामले में क्या निर्णय लेती है.

रोहतक से अभी-अभी के न्यूज एडिटर उदय शंकर खवारे की रिपोर्ट


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...