Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

2 लाख कॉपियों के साथ लांच होगा अभी-अभी

निदेशक कुलदीप विमोचन करते हुए

ब्यूरो प्रमुखों व मार्केटिंग मैनेजरों की मीटिंग में नीतियों का खुलासा,  देश का शाम का पहला अखबार जो एक साथ 7 प्रिंटिंग सेंटरों से छपेगा, दो लाख कापियों के साथ हरियाणा में लांच होगा,  10 पेज का रंगीन अखबार सिर्फ़ डेढ़ रूपये में, 10 सितंबर से 1000 सर्वेयर शुरू करेंगे एडवांस बुकिंग 

हरियाणा में शीघ्र ही लांच होने वाले अखबार अभी-अभी के साथ जुड़ी टीम की बीते दिनों  रोहतक के होटल कलिंगा में मीटिंग हुई। इसमें अखबार के निदेशक कुलदीप श्योरान ने अखबार की नीतियों का खुलासा किया।

निदेशक कुलदीप विमोचन करते हुए

ब्यूरो प्रमुखों व मार्केटिंग मैनेजरों की मीटिंग में नीतियों का खुलासा,  देश का शाम का पहला अखबार जो एक साथ 7 प्रिंटिंग सेंटरों से छपेगा, दो लाख कापियों के साथ हरियाणा में लांच होगा,  10 पेज का रंगीन अखबार सिर्फ़ डेढ़ रूपये में, 10 सितंबर से 1000 सर्वेयर शुरू करेंगे एडवांस बुकिंग 

हरियाणा में शीघ्र ही लांच होने वाले अखबार अभी-अभी के साथ जुड़ी टीम की बीते दिनों  रोहतक के होटल कलिंगा में मीटिंग हुई। इसमें अखबार के निदेशक कुलदीप श्योरान ने अखबार की नीतियों का खुलासा किया।

उन्होंने कहा कि जो दिखेगा, वो छपेगा। ख़बर उनके लिए छिपाने नही, छपने का नाम है। मीटिंग में हरियाणा के सभी ब्यूरो प्रमुखों और मार्केटिंग के सीनियर लोगों ने भी अपनी बात खुलकर रखी। अभी-अभी के एसोसिएट एडिटर अजयदीप लाठर ने मीटिंग में अखबार की शैली और सोच पर प्रकाश डाला। 

अभी-अभी देश का पहला ऐसा शाम का रंगीन, फुल साइज अख़बार होगा, जो एक साथ 7 प्रिंटिंग सेंटरों से छप कर 10 जगहों से प्रकाशित होगा। ‘तेज ख़बर- तीखी नज़र’ कैचलाइन है। निदेशक कुलदीप श्योरान ने इस मौके पर अखबार के विजन से सभी को वाकिफ कराया। उन्होंने अखबार के मकसद को प्रदर्शित करने के लिए ‘मिशन 6 कदम’ का विमोचन किया। इस अवसर पर सर्कुलेशन मैनेजर और सर्वे इंचार्ज विक्रम ठाकुर ने बताया कि जब दैनिक भास्कर हरियाणा के मार्केट में आया था तो तब 600 लोगों की टीम ने हरियाणा में सर्वे करके अखबार की बुकिंग की थी। अभी-अभी की एडवांस बुकिंग के लिए 1000 लोगों की टीम उतारी जायेगी। इस अवसर पर अभी-अभी से जुड़े लोगों का आपस में परिचय भी कराया गया।

अभी-अभी टीम की मीटिंगअभी-अभी की टीम में जो नाम शामिल हैं, उनमे प्रमुख हैं अजयदीप लाठर जो एसोसिएट एडिटर हैं। इनके अलावा सात प्रिंटिंग यूनिटों के हेड क्रमश: बलराम सैनी (अम्बाला) , देवेंदर गांधी (करनाल), दिनेश भारद्वाज (रोहतक) , सुरेन्द्र भाटिया (सिरसा), जसमेर मालिक (पानीपत) और जगदीप श्योरान (हिसार)  हैं। जिले के ब्यूरो प्रमुखों में क्रमश: कुरुक्षेत्र में राजीव अरोड़ा, पानीपत में सुनील सरदाना, सोनीपत में जितेन्द्र सहारण, झज्जर में हितेंद्र गुज्जर, फतेहाबाद में आर.के.सेठी, भिवानी में अशोक कुमार, चरखी दादरी में विक्रम हैं।

मीटिंग में निदेशक कुलदीप श्योरान ने बताया कि अभी-अभी के 5 संस्करण नवरात्र में ही लॉन्च कर दिए जायेंगे। बाकी 15 अक्टूबर तक लॉन्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा के 5 लाख घरों में टीम सर्वे करेगी। उनका लक्ष्य 2 लाख कॉपी के साथ मार्केट में आने का है।

अभी अभी टीम की बैठककुलदीप श्योरान ने कहा कि अभी-अभी सच का आइना होगा। प्रबंधन किसी भी तरह के दबाव से मुक्त है। हमारी टीम ख़ुद अपने बूते अखबार के लिए प्लेटफार्म तैयार करेगी। समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से जानते और समझते हुए अखबार सरकारी तंत्र में रम चुके भ्रष्टाचार के खिलाफ़ मुहिम चलाकर आवाज बुलंद करेगा। साथ ही सामाजिक सरोकारों को सर्वोपरि रखेगा।

उन्होंने कहा कि “अभी-अभी” आम आदमी की आवाज बनकर सामने आएगा। उन्होंने अपनी टीम को हरियाणा के मीडिया जगत में सबसे बेहतर टीम बताया। उनका कहना था कि सभी जिलों में वे सीनियर जर्नलिस्ट उनकी अखबार के ब्यूरो चीफ हैं जो बरसों से विभिन्न अखबारों में अपनी कलम का जादू चला चुके हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...