सारे कयासों को झुठलाते हुए और विरोधियों को छकाते हुए लखनऊ के युवा पत्रकार अभिनव पांडे एक बार फिर पीटीआई लखनऊ में लौट आए हैं। अभिनव ने 15 जून को पीटीआई लखनऊ में अपनी तैनाती दे दी है। इससे पहले भी अभिनव पांडे पीटीआई लखनऊ में ही काम कर रहे थे। पिछले साल दिसंबर में हुए एक दुखद घटनाक्रम के बाद उन्हें पीटीआई से जाना पड़ा था।
एचटी से अपने कैरियर की शुरुआत करने वाले अभिनव ने बाद में लंबे समय तक 6 साल अंग्रेजी दैनिक दि पायनियर में काम किया। छह महीने के बाद अभिनव पांडे की दुबारा पीटीआई में वापसी का लखनऊ के युवा पत्रकारों की जमात ने स्वागत किया है। आईएफडब्लूजे के सक्रिय सदस्य अभिनव पांडे हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रेसक्लब की कार्यसमिति के सदस्य भी चुने गए थे।












RAJESH VAJPAYEE UNNAO
June 15, 2010 at 6:33 pm
congrat Abhinav always look farward go ahead.
PREM SARSWAT.
June 16, 2010 at 9:02 am
badhai ho abhinav ji